पुस्तक दान अभियान आज से

पुस्तक दान अभियान आज से

पुस्तक दान अभियान आज से

गोड्डा

जिला प्रशासन के तत्वावधान में नगर परिषद, रेडक्रॉस सोसायटी एवं नेहरू युवा केन्द्र द्वारा हटिया चौंक अवस्थित केंद्रीय पुस्तकालय के लिए पुस्तकों का संग्रह किया जाएगा। इसके लिए सिविल सोसायटीज के पदाधिकारियों के साथ बैठक के पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में शनिवार को नगर परिषद की बैठक हुई। बैठक में नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, उपाध्यक्षा वेणु चौबे, रेडक्रॉस गोड्डा के सचिव सुरजीत झा, नव नियुक्त लाइब्रेरियन विवेक कुमार सहित वार्ड पार्षदों में गुणानंद झा, दिलीप साह, साहिल मेहरा, मो. इदरीश, कमली मुर्मू, धर्मेंद्र हाज़रा, शकीला देवी, समशेर अंसारी व बीबी जन्नती के अलावा नगर परिषद कर्मी भास्कर कुमार शामिल हुए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सोमवार 25 जुलाई से लगातार 10 दिनों तक सभी 21 वार्ड में नगर परिषद, रेडक्रॉस एवं एन.वाय.के. की टीम संध्या 5 से 7 बजे तक “पुस्तक दान अभियान” के तहत घर-घर जाकर वर्ग 6 से 12 के लिए उपयोगी कोर्स की किताबों के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों एवं साहित्यिक पुस्तकों का संग्रह करेगी। संग्रहित पुस्तकों का वर्गीकरण एवं जरूरत पड़ने पर उसका बाइंडिंग किया जाएगा। इस अभियान से जहाँ पुस्तकालय पुस्तक के मामले में समृद्ध होगा वहीं दानदाता प्रत्यक्ष तौर पर एवं भावनात्मक रूप से पुस्तकालय से अपनी जुड़ाव महसूस करेंगे। अभियान का शुभारंभ सोमवार को वार्ड नम्बर 1 एवं 3 से होगा। सभी नागरिकों से इस अभियान को सफल एवं सार्थक बनाने में अपना योगदान देने की अपील की गई है।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *