45 वां झारखंड स्थापना दिवस की सफलता को लेकर जिला झामुमो की बैठक

45 वां झारखंड स्थापना दिवस की सफलता को लेकर जिला झामुमो की बैठक

45 वां झारखंड स्थापना दिवस की सफलता को लेकर जिला झामुमो की बैठक

 

गोड्डा

 

मंगलवार को जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति के कार्यकारिणी की बैठक नहर चौंक के टेकरीवाल हीरो शोरूम के सामने सदर प्रखंड कार्यालय गोड्डा में आहूत की गई। 

बैठक की अध्यक्षता सह संचालन जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन ने की। बैठक का मुख्य एजेंडा 45 वां झारखंड स्थापना दिवस दुमका की तैयारी,पार्टी संगठन प्रखंड कमिटी विस्तार ,पंचायत कमिटी,बूथ कमिटी,सदस्यता अभियान पर विचार,जिला वर्ग संगठन क्रीड़ा मोर्चा,बुद्धिजीवी मोर्चा ,व्यवसाय मोर्चा गठन पर विचार।4,अध्यक्ष के अनुमति पर विचार रहा।

    उपस्थित सभी प्रखंड अध्यक्ष/सचिव,जिला पदाधिकारी एवं केंद्रीय समिति सदस्य ने सभी बिंदुओं पर विचार व्यक्त किया।मुख्य रूप से 2 फरवरी 2024 को होने वाली 45 वा संथाल परगना प्रमंडलीय झारखंड स्थापना दिवस में गोड्डा जिला से लगभग 20 हजार लोगो को दुमका ले जाने के लिए रणनीति तैयार की गई। झारखंड हेमंत सरकार को केंद्र सरकार के द्वारा सरकारी जांच एजेंसी के माध्यम से जिस प्रकार से परेशान किया जा रहा है उससे झारखंडी जनता काफी आक्रोसित है और अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग दुमका जाना चाहते है। किस प्रकार से जनता को साधन मुहैया कराकर दुमका ले जाया जाय इस पर बृहद रणनीति तैयार की गई ।

 बैठक में मुख्य रूप से राजेश मंडल केंद्रीय समिति सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष,जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव, जिला उपाध्यक्ष सरवन मंडल,जिला सचिव मो. अजीमुद्दीन ,कोषाध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद सिंह,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉक्टर कायम अंसारी,केंद्रीय समिति सदस्य मुन्ना खुर्शीद, ताला बाबू हसदा,इंद्रदेव पंडित,राजेंद्र दास,मोती राम मुर्मू, वरिष्ट नेता प्रेम नंदन मंडल,जर्मन बास्की , नकुल हेंब्रम,महिला मोर्चा जिला सचिव मेरी सोरेन,पोड़ैयाहाट प्रखंड महिला अध्यक्ष स्वीकृता हंसदा,महिला झामुमो सदस्य बनी किरण कुमारी,जिला युवा अध्यक्ष चंदन हेंब्रम,नगर अध्यक्ष अजय कुमार देवा,कोषाध्यक्ष सुमन मंडल,राज कुमार दास, कृष्णा मुर्मू,मो अमीर हमजा,गोड्डा प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद महतो,पथरगामा प्रखंड अध्यक्ष राजू हसदा, सचिव विजय महतो,श्यामल रामदास,छात्र मोर्चा अध्यक्ष देवराज कुमार, बोआरिजोर प्रखंड अध्यक्ष सुनील मरांडी,महगामा रहीम अंसारी,निसार अहमद,अकीदत अंसारी, यूसुफ अंसारी,बीस सूत्री अध्यक्ष गोड्डा प्रखंड सोम मरांडी,संतलाल मरांडी,बसंतराय प्रखंड सचिव किनकर चौहान, पोड़ैयाहाट सचिव मुन्ना भगत,आदि सैकड़ो सदस्य उपस्थित थे।

 बैठक समाप्ति के समय अवकाश प्राप्त डॉक्टर संजीव कुमार मिश्रा और डॉक्टर प्रेम कुमार जेसवार को जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन के हाथों झामुमो की सदस्यता माला पहनाकर कराई गई।

फिर वीर स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गई।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *