सेवा निवृत्त व प्रोन्नत जिला जज को दी गई भावभीनी विदाई

सेवा निवृत्त व प्रोन्नत जिला जज को दी गई भावभीनी विदाई

सेवा निवृत्त व प्रोन्नत जिला जज को दी गई भावभीनी विदाई

 

गोड्डा

प्रधान जिला जज देवेन्द्र कुमार पाठक को सेवा निवृत्ति पर एवं परिवार न्यायालय के प्रधान जज अशोक कुमार को देवघर के प्रधान जिला जज के रूप में प्रोन्नति मिलने पर जिला अधिवक्ता संघ व न्यायिक कर्मी संघ की ओर से अलग-अलग सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

अधिवक्ता संघ के नये संघ भवन सभागार में आयोजित समारोह में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार झा, वरिष्ठ अधिवक्ता क्रांतिधर सहाय, सुधीर पाठक, बनमाली झा, जीपी अबूल कलाम आजाद , अंबोद कुमार ठाकुर आदि ने दोनों न्यायिक पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

वहीं दोनों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता संघ के महासचिव योगेश चंद्र झा कर रहे थे।

इधर व्यवहार न्यायालय के लाइब्रेरी हाल में आयोजित समारोह में कर्मियों ने सेवा निवृत्त प्रधान जिला जज देवेन्द्र कुमार पाठक को अंग वस्त्र सहित अन्य सामान देकर सम्मानित किया। एवं सभी कर्मियों ने बारी-बारी से दोनों न्यायिक पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया। प्रधान लिपिक शिवशंकर पंडित ने पीडीजे दो वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर प्रधान जिला जज देवेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि सरकारी नौकरी में निश्चित आयु सीमा के बाद सेवा निवृति की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी नौकरी से अवकाश मिल गई है।

अब वाणप्रस्थ के रूप में सन्यासी के रूप में आमलोगों की सेवा करूंगा। इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुधीर कुमार, राघवेन्द्र झा, अजीत कुमार, मनोज मिश्रा, धन्नू गढ़ सहित सभी कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *