जिला झामुमो ने धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री का 48 वाँ जन्मदिवस
जिला झामुमो ने धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री का 48 वाँ जन्मदिवस
कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गोड्डा
गुरुवार को गोड्डा जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति ने मुख्यमंत्री सह झारखण्ड मुक्ति मोर्चा समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन का 48 वाँ जन्मदिन धूम धाम से मनाया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन अगुवाई में किया गया।
जन्म दिन समारोह का आयोजन गाँधी नगर-राम नगर के वार्ड नंबर 08 में घोषित नगर झामुमो कार्यालय में मनाया गया।
Also Read Jharkhand News:आदिवासियों को हक और अधिकार के लिए सजग रहने की जरूरत- झामुमो
सर्व प्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ हेमंत सोरेन के तैलचित्र के सामने स्थानीय छात्रा छोटी कुमारी ने केंडल जला कर सभी झामुमो नेताओं के समक्ष केक काट कर किया।
केक काटने के बाद छोटी कुमारी ने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना चला कर हम छात्राओं को जिस प्रकार आगे बढ़ाने का काम किया है।
Also Read _Bihar News:शहादत दिवस पर याद किए गए स्वर्गीय निर्मल महतो
हम सभी झारखंड की बच्चियाँ उनके शुक्रगुज़ार है।इसके लिए हम उनके लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माननीय हेमंत सोरेन जी को 100 साल से ज्यादा उम्र प्रदान करे।
हैप्पी बर्थडे का उद्घोष करने के बाद जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन एवं नगर अध्यक्ष अजय कुमार देवा की अगुवाई में रामनगर गौचर में पर्यावरण संरक्षण एवं आय स्रोत के लिए आंवला, गुलमोहर, सागवान ,एवं अमरूद के एक दर्जन पौधा सभी झामुमो समिति के पदाधिकारी ने लगाया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश मंडल, जिला संगठन सचिव गुड्डू राऊत ,फिरदौस आलम नगर संगठन सचिव ,चंदन हेम्ब्रम युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, प्रभाष कुमार, विकास हजारी, बाल मुकुंद महतो सदर प्रखंड अध्यक्ष, राज कुमार दास नगर संगठन सचिव, मोहम्मद रौनक अंसारी नगर संयुक्त सचिव, प्रकाश मंडल किसान मोर्चा, युवा नेता सूरज मंडल, सुमन कुमार नगर कोषाध्यक्ष, प्रिंस कुमार, सोनू कुमार, बिक्रम कुमार, छोटी कुमारी, साक्षी कुमारी, अणु कुमारी, युवा नेता रंजन यादव, सुमन कुमार, अशोक कुमार यादव आदि उपस्थित होकर वृक्षारोपण किया।