व्यास मुनि बने राजकीयकृत हिंदी मध्य विद्यालय, राहा के अध्यक्ष

व्यास मुनि बने राजकीयकृत हिंदी मध्य विद्यालय, राहा के अध्यक्ष

व्यास मुनि बने राजकीयकृत हिंदी मध्य विद्यालय, राहा के अध्यक्ष

गोड्डा/बसंतराय

बसंतराय प्रखंड की राहा पंचायत अंतर्गत राजकीयकृत हिंदी मध्य विद्यालय राहा में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में विद्यालय प्रांगण में विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों के माता-पिता एवं अभिभावकों की बैठक बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता मुखिया सुशीला देवी ने की।

विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन हेतु उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसिया के सहायक शिक्षक संजय कुमार को पर्यवेक्षक बनाया गया था।

संजय कुमार के पर्यवेक्षण में विद्यालय में अध्यनरत बच्चों के माता-पिता से 12 सदस्य समिति का चयन किया गया। जहां कोरियना के व्यास मुनि यादव को अध्यक्ष, चांदनी देवी को उपाध्यक्ष एवं पारो देवी को संयोजक के रूप में चयनित किया गया।
इसी क्रम में उपसंयोजका रिंकू देवी चयनित की गई।

इसी प्रकार उर्दू प्राथमिक विद्यालय राहा, प्राथमिक विद्यालय गोरगामा सहित अन्य विद्यालयों में भी विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।

मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारी सहित जवान उपस्थित थे।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *