पंचायत चुनाव कराने की मांग को ले भाजपा ने दिया धरना
बसंतराय: राज्य में पंचायत चुनाव जल्द से जल्द कराये जाने सहित 16 सूत्री मांगों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बसंतराय प्रखंड कार्यालय में शनिवार को एक दिवसीय धरना दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि धरना के जरिये सरकार को पंचायत चुनाव कराये जाने की चेतावनी दी जा रही है। पंचायत चुनाव से पंचायती व्यवस्था मजबूत होगी। ग्राम स्वराज का उद्देश्य पूरा होगा। ग्राम विकास का काम तेजी से हो सकेगा। लेकिन सरकार चुनाव से भाग रही है। यह पूरी तरह से तानाशाह और निरंकुश सरकार है। यह सरकार अहंकार से भरी हुई है। लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करने में लगी है। पार्टी कार्यकर्ता इस सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय साह ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकलापों की तीखी आलोचना की। कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। राज्य में विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। प्रदेश सरकार को पंचायत चुनाव जल्दी कराने को बाध्य करेंगे। इस अवसर पर एक प्रतिनिधि मंडल ने 16 सूत्री स्मार पत्र राज्य के राज्यपाल के नाम बसंतराय बीडीओ अशोक कुमार भारती को सौपा। धरना देने वालो में अजय झा,परिणीता झा,शूरेश पासवान,पंकज गुप्ता,राधे साह,बॉबी आलम,प्रदीप मोहली आदी थे।