टाटा स्टील ने डॉ. अमर नाथ सिंह को किया सम्मानित

टाटा स्टील ने डॉ. अमर नाथ सिंह को किया सम्मानित

टाटा स्टील ने डॉ. अमर नाथ सिंह को किया सम्मानित

दुमका

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पूर्ववर्ती शोधार्थी एवं वर्तमान में झारखण्ड राज्य स्थित सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय अंतर्गत ए. एन. कॉलेज, दुमका में वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं झारखण्ड बायोडाइवर्सिटी बोर्ड के सदस्य डॉ. अमर नाथ सिंह को विगत 25 जनवरी को टाटा स्टील द्वारा सम्मानित किया गया।

टाटा स्टील के रॉ मटेरियल डिवीज़न के वाइस प्रेसिडेंट डी बी सुन्दरमम ने 33वें एनुअल फ्लावर एवं वेजिटेबल शो के उद्घाटन सत्र में उन्हें सम्मानित किया। डॉ. सिंह पिछले कुछ वर्षों से टाटा स्टील के हितधारकों को नियमित रूप से जैविक खेती, मशरुम उत्पादन, केंचुआ खाद उत्पादन, बंजर भूमि प्रबंधन, प्राकृतिक पुनर्नस्थापना तकनीक एवं जैव विविधता संरक्षण विषय पर प्रशिक्षण दे रहे हैं। साथ ही टाटा स्टील द्वारा समय समय पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान निर्णायक मंडली के सदस्य के रूप में आमंत्रित किए जाते रहे हैं।

वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय एवं तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के भूतपूर्व कुलपति प्रो. डॉ. अवध किशोर राय के सान्निध्य में पिछले तीन दशकों से जैव विविधता संरक्षण के विभिन्न आयामों पर शोधरत हैं।

डॉ. सिंह झारखण्ड स्थित विभिन्न वन प्रशिक्षण विद्यालयों में बतौर गेस्ट फैकल्टी जुड़े हुए हैं। डॉ. सिंह राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कई अकादमिक संस्थानों के मानद सदस्य भी हैं।

प्रो. अवध किशोर राय के सह संपादन में उनकी पुस्तक बायोडाइवर्सिटी कंजर्वेशन : प्रेजेंट सिनारिओ एंड फ्यूचर प्रोस्पेक्ट्स वालनट पब्लिकेशन, नई दिल्ली द्वारा शीघ्र प्रकाशित होने वाली है।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *