संजीव मिश्रा के भाजपा अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी, बाँटी मिठाइयां

संजीव मिश्रा के भाजपा अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी, बाँटी मिठाइयां

संजीव मिश्रा के भाजपा अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी, बाँटी मिठाइयां

मेहरमा

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रखंड इकाई के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी एवं मिठाइयां भी बांटी ।

कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके सांगठनिक कार्य कुशलता से प्रभावित होकर प्रदेश नेतृत्व ने श्री मिश्र को यह जिम्मेवारी दी है। जिसका निर्वहन वह भली भांति कर पाएंगे ,ऐसा उन सबों का विश्वास है। इनकी कार्य कुशलता एवं अपने सभी कार्यकर्ताओं से सहज व्यवहार ने हीं ,उनकी लोकप्रियता को और अधिक बढ़ाया है।

इसी का परिणाम है कि पार्टी संगठन ने उन पर विश्वास जताते हुए जिले की कमान सौंप दी है। मंडल इकाई ने आशा व्यक्त की है कि इनके नेतृत्व में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी और सभी को साथ लेकर चलने की नीति को और मजबूती से लागू किया जाएगा।

इन्होंने विश्वास जताया कि उनके निर्देशन में जहां वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा, वहीं कनिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग किया जाएगा ।उनकी काबिलियत के अनुसार उचित दायित्व भी सौंपी जाएगी।

नव मनोनीत जिला अध्यक्ष श्री मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व को उन पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया और यह विश्वास दिलाया कि वह पार्टी की उम्मीद पर खरे उतरने की पूरी कोशिश करेंगे तथा सभी को साथ लेकर पार्टी हित में काम करेंगे।

ज्ञात हो कि श्री मिश्र का पैतृक गांव इसी प्रखंड क्षेत्र में पड़ता है जिससे कि यहां के कार्यकर्ताओं का उनके प्रति कुछ खास ही लगाव है।
उन्हें बधाई देने वालों में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया सिंह पटेल, जिला मीडिया सह प्रभारी लाल बहादुर सिंह ,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष आलोक पासवान, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रमोद ओझा,

मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान, महामंत्री संजय शाह ,राजेश सिंह उपाध्यक्ष अमित कुमार, दीपक ठाकुर,तुलसी बागची ,बलराम कुशवाहा , किरानी यादव ,प्रदीप गुप्ता ,

नीतीश ओझा, श्याम सुंदर शाह ,शैलेंद्र सुमन के अलावा निरंजन कुमार सिन्हा तथा अशोक सिंह प्रमुख हैं।

 

संजीव के भाजपा अध्यक्ष बनने पर कसबा गांव में जश्न का माहौल

 

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *