अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुईं महिलाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुईं महिलाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुईं महिलाएं

गोड्डा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न संगठनों की अओर से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इसी कड़ी में इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इंडियन बैंक की गोड्डा शाखा से प्रबंधक राजीव कुमार और आरसेटी के निदेशक विनय कुमार यादव, इंडियन बैंक की संयुक्ता एवं रजनी कुमारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक विनय कुमार यादव ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में संस्थान की ओर से सतत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

महिलाएं आज प्रशिक्षण प्राप्त कर पुरुषों के मुकाबले बेहतर आय अर्जित कर रहे हैं। इस आय से वे अपनी बच्चों को बेहतर शिक्षा दे रहे हैं। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक आदित्य कुमार ,कार्यालय सहायक अशोक कुमार एवं धीरज कुमार मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इसी क्रम में एड इन एक्सन इंटरनेशनल संस्था की ओर से केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से संचालित आइलीड प्रोग्राम के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हाथी हरियारी गांव में शिविर आयोजित किया गया।

इस दौरान महिलाओं को सशक्तिकरण का पाठ पढ़ाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं एवं किशोरियों को ट्रेनर अमित कश्यप एवं नंद कुमार ने महिला सशक्तिकरण, जेंडर इक्विलिटी,

बाल विवाह, हिंसा ,आत्मविश्वास, मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य, महिलाओं एवं किशोरियों के महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के बारे में विशेष रूप बताया गया।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *