तेजस्विनी परियोजना के राज्य स्तरीय अधिकारियों का निरीक्षण

तेजस्विनी परियोजना के राज्य स्तरीय अधिकारियों का निरीक्षण

गोड्डा

झारखंड सरकार द्वारा महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग तथा विश्व बैंक संपोषित 14 से 24 आयुवर्ग की किशोरियों एवं युवितयों के सामाजिक तथा आर्थिक सशक्तिकरण हेतु तेजस्विनी परियोजना संचालित की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को गोड्डा ज़िले में तेजस्विनी परियोजना के सफल क्रियानव्यन और कार्य प्रगति की समीक्षा हेतु तेजस्विनी परियोजना के राज्य स्तरीय टीम के द्वारा पथरगामा एवं महागामा प्रखंड का भ्रमण किया गया।

भ्रमण के क्रम में राज्य स्तर से कार्यक्रम प्रबंधक तनवीर अहमद और श्री रामनीकांत ने प्रखंड पथरगामा के अंतर्गत सेतु शिक्षा केंद्र और तेजस्विनी क्लब निरीक्षण किया। साथ ही महागामा प्रखंड के अंतर्गत व्यवसायिक प्रशिक्षण हेतु सेवा प्रदाता द्वारा किए जा रहे काउंसलिंग का पर्यवेक्षण किया गया।

दोनो ही पदाधिकारियों के द्वारा किशोरियों से सेतु शिक्षा केंद्र और क्लब के विभिन्न बिंदु पर वार्तालाप किया गया। साथ ही उपस्थित कर्मियों को योग्य किशोरियों को कौशल प्रशिक्षण तथा सेतु शिक्षा से लाभान्वित कराने का निदेश दिया गया।

संबंधित गतिविधि में तेजस्विनी परियोजना के जिला संसाधन क्रियान्वयन इकाई सदस्य, सामुदायिक सेवा प्रदाता सदस्य, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, फील्ड कोऑर्डिनेटर, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर तथा युवा उत्प्रेरक उपस्थित थे।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *