दीपिका पांडेय सिंह को टिकट मिलने से कार्यकर्ताओं में हर्ष

दीपिका पांडेय सिंह को टिकट मिलने से कार्यकर्ताओं में हर्ष

दीपिका पांडेय सिंह को टिकट मिलने से कार्यकर्ताओं में हर्ष

मेहरमा

काफी जद्दोजहद एवं लंबे इंतजार के बाद इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के नाम की घोषणा होते ही मेहरमा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

 महागामा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह को विपक्षी गठबंधन का संयुक्त उम्मीदवार घोषित किए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का नया संचार हुआ है।

हालांकि यहां सातवें तथा अंतिम चरण में एक जून को मतदान होना है। फिर भी विपक्षी गठबंधन के घटक दलों के नेता एवं कार्यकर्ता पशोपेश में थे।

क्योंकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तहत भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगा चुके डॉक्टर निशिकांत दुबे पर विश्वास जताया है।

ऐसे में विपक्षी दलों द्वारा उम्मीदवार की घोषणा में हो रही देरी से कार्यकर्ता हतोत्साहित थे, परंतु इस घोषणा के बाद उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

इनका नाम अनाउंस होते ही इनमें नई स्फूर्ति आ गई है। विधायक समर्थकों का कहना है कि जुझारू महिला होने का लाभ उनके प्रत्याशी को मिलेगा।

शिथिल हो चुके कार्यकर्ताओं को नई संजीवनी मिली है, जिसका फायदा कांग्रेस को मिलने की पूरी संभावना है।

कांग्रेस नेताओं ने इनको टिकट मिलने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसे आधी आबादी के साथ न्याय की संज्ञा दी है। 

खुशियां मनाने वाले नेताओं में 20 सूत्री अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा ,प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र शेखर आजाद नंदू,

मीडिया सेल के प्रभारी आत्मा नंद पांडेय, अरविंद झा, नयन राम, गोविंद चनानी, रंजन सिंह, केदार राम, रेनू भगत, अंजू देवी ,प्रवेज अख्तर, उस्मान गनी, बमबम आदि के नाम शामिल हैं।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *