अनवार अहमद को हरियाणा गौरव अवार्ड 2021 से किया गया सम्मानित
रामगढ़: रविवार को हरियाणा के पानीपत में फेस ग्रुप एंड वेलफेयर सोसाइटी की सौजन्य से ” हरियाणा गौरव अवार्ड 2021″ के लिए अनवार अहमद अंसारी अध्यक्ष दी छोटनागपुर रीजनल हैंडलूम विभर्स कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड को पानीपत हरियाणा में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान झारखंड सहित कई राज्यों में सामाजिक फिल्ड में किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए पानीपत की महापौर अवनित कौर के द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।कार्यक्रम में मशहूर हास्य कलाकार ख्याली साहरन सहित कई गणमान्य व बुद्धिजीवी लोग शामिल थे।