जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष ने योगिनी स्थान में टेका माथा झारखंड में नीतीश मॉडल की आवश्यकता पर दिया जोर

जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष ने योगिनी स्थान में टेका माथा झारखंड में नीतीश मॉडल की आवश्यकता पर दिया जोर

जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष ने योगिनी स्थान में टेका माथा

झारखंड में नीतीश मॉडल की आवश्यकता पर दिया जोर

गोड्डा

दो दिवसीय दौरे पर गोड्डा पहुंचे जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो ने शनिवार को मां योगिनी स्थान मे माथा टेका और झारखंड प्रदेश की जनता की कुशलता की कामना की ।

इसके पूर्व सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष श्री महतो के गोड्डा पहुंचने पर जिला जदयू के अध्यक्ष चंद्रधर सिंह उर्फ चुन्नू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

शुक्रवार को जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए सांसद श्री महतो ने कहा कि बिहार प्रदेश से झारखंड के मेरे जैसे समर्पित कार्यकर्ता को राज्यसभा सांसद बनाकर झारखंड को गौरव और सम्मान दिया गया है।

झारखंड प्रदेश इसके लिए सदा ऋणी रहेगा एवं मैं इसके लिए लोकप्रिय मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह एवं बिहार के सभी विधायक, सांसद एवं बिहार की जनता का शुक्रगुजार हूं। उन्होंने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता अधिक से अधिक सीटें जनता दल यू को दें ताकि नीतीश मॉडल को उतारकर झारखंड का विकास किया जा सके।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार विफल साबित हो रही है क्योंकि चारों ओर लूट मची है । झारखंड की सरकार ने घोषणा पत्र में पिछड़ों को 27% आरक्षण देने, नियोजन नीति, विस्थापन नीति, विस्थापन आयोग आदि अनेक घोषणाएं करके जनता को बरगला के सरकार बना ली लेकिन घोषणा को अमलीजामा नहीं पहनाया। यहां तक की पंचायतों में मिल रहे पिछड़ों के 27% आरक्षण को भी समाप्त कर दिया गया ।

नियोजन नीति आज तक नहीं बनाई गई। सरकार के पास झारखंड के विकास का कोई मॉडल नहीं है और यह सरकार निकम्मी है।

जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष ने योगिनी स्थान में टेका माथा झारखंड में नीतीश मॉडल की आवश्यकता पर दिया जोर
नवनिर्वाचित सांसद श्री महतो के साथ के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर नाथ दास, प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी सरवन कुमार, प्रदेश महासचिव आरके मंडल, प्रदेश अध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ अनिल कुमार सिंह, पूर्व प्रत्याशी मांडू युवा नेता जदयू दुष्यंत पटेल आदि उपस्थित थे।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *