चौपाल के माध्यम से मुख्यमंत्री की योजनाओं से लोगों को अवगत करा रहे वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेमनंदन

चौपाल के माध्यम से मुख्यमंत्री की योजनाओं से लोगों को अवगत करा रहे वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेमनंदन

चौपाल के माध्यम से मुख्यमंत्री की योजनाओं से लोगों को अवगत करा रहे वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेमनंदन

पोड़ैयाहाट

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व केंद्रीय सचिव प्रोफेसर प्रेमनंदन कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में पोड़ैयाहाट प्रखंड के विभिन्न गांवों गांव में चौपाल आयोजित कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।

प्रोफेसर प्रेम नंदन ने मटिहानी, बलाथर, सिकटिया , बेलदांग, भालुआ आदि में जनसंपर्क अभियान के तहत बैठक की और रात्रि चौपाल का आयोजन बलाथर में संपन्न किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे ।
पूर्व केंद्रीय सचिव ने आम जनों से मुख्यमंत्री द्वारा चलाए गए जन कल्याणकारी कार्यों जैसे मैया सम्मान योजना, बिजली बिल की माफी, 200 यूनिट बिजली फ्री, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा फेलोशिप योजना, ₹200000 कृषि लोन माफी, आदि योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया।

उपस्थित लोगों ने बताया कि गांव के 21 वर्ष से 49 वर्ष के सभी महिलाओं को₹1000 का दूसरा किस्त मिलना प्रारंभ हो गया है। उस गांव में सभी लोगों का कुल मिलाकर लगभग 11 लाख रुपए बिजली बिल की माफी हुई है।
ग्रामीणों ने कहा कि झारखंड राज्य बने 23 वर्ष बीत गये लेकिन पिछले 18 -19 वर्षों तक हम लोगों को कुछ नहीं मिला था।

इतने वर्षों के बाद हम लोगों को अधिकार मिला है। आम लोगों ने भरोसा दिया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एक-एक वोट झारखंड मुक्ति मोर्चा की झोली में जाएगा और हेमंत सोरेन के हाथों को हम लोग मजबूत करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी जो झूठ का पुलिंदा परोसने का काम कर रही है, उनके झांसे में यहां का कोई लोग नहीं आने वाला है।

इस बार भारतीय जनता पार्टी मुक्त झारखंड प्रदेश में सरकार बनेगी । चौपाल कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर हांसदा,

केंद्रीय समिति के सदस्य पुष्पेंद्र टुडू , 20सूत्री समिति के सदस्य सह वरिष्ठ नेता श्याम हेंब्रम ,नारायण मुर्मू, ग्रीश मुर्मू, महादेव हेंब्रम आदि नेताओं ने संबोधित किया।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *