कुश्ती का कांस्य जीत रौशन ने रचा इतिहास

कुश्ती का कांस्य जीत रौशन ने रचा इतिहास

कुश्ती का कांस्य जीत रौशन ने रचा इतिहास

Roshan created history by winning bronze in wrestling

 

हरियाणा के पंचकूला में 26 से 28 जून तक आयोजित फर्स्ट खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग रेसलिंग (Wrestling) चैपियनशिप (अंडर 17) के ग्रीको रोमन स्टाइल के 45 किग्रा भार स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल कर गोड्डा(Godda) जिला मुख्यालय से सटे गाँव कंहवारा के गुदड़ी के लाल रौशन कुमार ने ना सिर्फ अपने गाँव, जिला एवं प्रदेश का मान बढ़ाया है बल्कि इतिहास रच डाला है।

Roshan created history by winning bronze in wrestling

उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला कुश्ती संघ के सचिव सुरजीत झा ने बताया कि गरीबी के संघर्ष में तपकर रौशन जैसा सोना अब कुंदन बन चुका है।

 

रौशन ने अस्वस्थता के बावजूद देर रात 2:30 बजे हुए मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी को चित कर ये उपलब्धि हासिल की है।

 

रोशन की प्रतिभा को निखारने का श्रेय झारखण्ड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह एवं महासचिव रजनीश कुमार को जाता है जिन्होंने रौशन के लगन, प्रतिभा एवं आर्थिक स्थिति को देखते हुए रौशन के लिए भोजन एवं आवासन की निःशुल्क सुविधा प्रदान करते हुए राँची में कुश्ती का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया। माननीय विधायक पोड़ैयाहाट प्रदीप यादव जी ने भी समय-समय पर आर्थिक मदद की।

 

रोशन और गोड्डा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर झारखण्ड राज्य कुश्ती संघ के तमाम पदाधिकारी के साथ-साथ अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री ऋतुराज, जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, निवर्तमान खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला ओलंपिक संघ, लोकमंच, जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रौशन कुमार को बधाई दी है। जिला सचिव श्री झा ने बताया कि गोड्डा के लाल रौशन का गोड्डा वापसी पर 6 जुलाई को भव्य सम्मान यात्रा व सम्मान समारोह प्रस्तावित है।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *