शिक्षकों के सहयोग से उनकी समस्याओं का करवाएंगे समाधान: बिदु नाथ आचार्या

शिक्षकों के सहयोग से उनकी समस्याओं का करवाएंगे समाधान: बिदु नाथ आचार्या

शिक्षकों के सहयोग से उनकी समस्याओं का करवाएंगे समाधान: बिदु नाथ आचार्या
———–समारोह आयोजित कर नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सचिव का शिक्षक संघ ने किया सम्मानित

साहिबगंज: झारखंड अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला शाखा साहिबगंज की ओर से शुक्रवार को शहर के नेताजी सुभाष कॉलोनी स्थित मिडिल स्कूल में एक समारोह आयोजित कर हाल में ही मनोनीत संघ के प्रदेश अध्यक्ष बिदु नाथ आचार्या और सचिव ललन झा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षिका अहलिया साहा ने किया। कार्यक्रम का संचालन संघ के सदस्य मनोज कुमार यादव और विशाल पासवान ने किया। कार्यक्रम के दौरान नव मनोनीत संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं सचिव को बुके देने के बाद फूल माला पहनाकर स्वागत व सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक भिखारी साह ने कहा कि यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि झारखंड राजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ का प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सचिव साहिबगंज के शिक्षक को मनोनीत किया गया। वहीं सेवानिवृत्त शिक्षक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षक संघ के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष से काफी उम्मीद है। कहा कि राज्यभर के शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए जो दायित्व उन पर सौंपा गया है उसका वे भली भाति निर्वाहन कर सकें इसके लिए हमारी शुभकामनाएं उनके साथ है। वही नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष विजय नाथ आचार्य ने कहा कि हमको जो दायित्व सौंपा गया है उन पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।शिक्षकों के सहयोग से उनकी समस्याओं का समाधान करवाने का पूरा प्रयत्न करेंगे। मौके पर शिक्षक संघ के मनोज कुमार राय, मुन्ना सिंह, रानी झा, चंदाना सिंह, प्रकाश दास, उज्जवल राय, रमेश पासवान, अनिल यादव, बालकृष्ण सिंह, मृणाल कांत राय, राजीव कुमार रजक आदि मौजूद थे।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *