पुस्तक दान अभियान का हुआ शुभारंभ

पुस्तक दान अभियान का हुआ शुभारंभ

पुस्तक दान अभियान का हुआ शुभारंभ

 

गोड्डा

जिला प्रशासन के तत्वावधान में नगर परिषद, रेडक्रॉस सोसायटी एवं नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त संयुक्त तत्वावधान में सोमवार शाम वार्ड नम्बर 1 एवं 3 से “पुस्तक दान अभियान” प्रारम्भ हुआ।

शहर के हटिया चौक अवस्थित ऐतिहासिक केंद्रीय पुस्तकालय के लिए सभी प्रकार के उपयोगी पुस्तकों के संकलन के उद्देश्य से चलाए जा रहे दस दिवसीय उक्त अभियान का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी सह रेडक्रॉस

 गोड्डा के उपाध्यक्ष श्री ऋतुराज, नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ गुड्डु मंडल, उपाध्यक्षा वेणु चौबे एवं वार्ड पार्षद द्वय सोनी देवी व गुणानंद झा ने टीम को सम्बोधित करने के पश्चात बढ़ौना दुर्गा

 मंदिर मैदान से वार्ड के लिए रवाना कर किया। अभियान में शामिल स्वयंसेवकों में रेडक्रॉस गोड्डा से सचिव सुरजीत झा, एग्जेक्युटिव मेम्बर सर्वजीत झा, मेम्बर

 अखिल कुमार झा, ऋषितोष झा, पंकज यादव, शशि कुमार माँझी एवं गोविंद माँझी, नेहरू युवा केन्द्र से टीम लीडर प्रीतम कुमार महतो के अलावा अनंत झा, कृष्ण कांत यादव, श्रवण कुमार

 पंडित, रंजन यादव, दीप आनंद, ध्रुव यादव, संजू कुमार, रोहित यादव एवं राजकिरण भगत तथा नगर परिषद से भास्कर कुमार, सिटी मैनेजर मो. मुर्तज़ा अंसारी, चन्दन कुमार झा, रामानंद यादव

 एवं राजू टुडू शामिल थे। मंगलवार शाम वार्ड नम्बर दो एवं चार में अभियान चलाया जाएगा।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *