चोरचंड़ा पर चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित

चोरचंड़ा पर चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित

चोरचंड़ा पर चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित

#Godda #Godda_News #Pathargama #चतुर्थ_चंद्र_चोरचंडा

 

गोड्डा : जिला मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार की देर शाम चतुर्थ चंद्र अर्थात चोरचंडा पर्व मनाया गया।

इसके तहत श्रद्धालुओं ने निष्ठापूर्वक विधि-विधान के साथ भगवान चद्रमा का पूजन किया एवं अर्घ्य अर्पित किया। इसके उपरांत फल-पकवान से सुसज्जित डलिया व मिट्टी की छांछी में दही लेकर चंद्रमा का दर्शन किया।

Also Read:Dumka:पहाडिया विद्यालय के छात्रों ने सहायक शिक्षक और लिपिक से की मारपीट

इस पर्व से संबंधित कथा का भी श्रद्धालुओं ने भी श्रवण किया। पूजन के उपरांत महाप्रसाद ग्रहण किया।

पूजन करा रहे पंडित नरसिंह झा ने बताया कि हिंदू धर्म में सूर्य, चंद्रमा, पृथ्वी, वृक्ष,पशु- पक्षी सभी के पूजन का विधान है। यह लोक आस्था का महान पर्व है।

Also ReadBanka:पंजवारा पुलिस ने एक शराबी और एक वारंटी को किया गिरफ्तार

छठ व्रत की तर्ज पर चौठी चंद्र का यह व्रत मनाने का प्रचलन है। महेशपुर गांव में यह पूर्वजों द्वारा मनाने का रिवाज है।

चतुर्थ चंद्र अर्थात चोरचंडा

इसी के निर्वहन के तहत वर्तमान में भी श्रद्धा-भक्ति के साथ पूजन किया जा रहा है। शास्त्र में ऐसा वर्णन है कि चंद्रमा को भी श्राप मिला था।

Also Read:Godda:एसपी ने किया पुलिस निरीक्षक प्रभाग का निरीक्षण

इसी कारण भाद्र मास शुक्ल पक्ष की तृतीया- चौठ को खाली हाथ चंद्रमा का दर्शन करने से पाप व कलंक लगता है।

इसीलिए पूजन के उपरांत हाथ में छांछी या डलिया अथवा फल को हाथ में लेकर दर्शन करने का विधान है।

Also Read:-Godda:एसपी ने किया पुलिस निरीक्षक प्रभाग का निरीक्षण

यह पर्व पूरी नेम निष्ठा के साथ मनाया जाता है। इसी प्रकार जिले के अन्य भागों में भी यह पूरी निष्ठा के साथ मनाया गया।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *