उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन महिला सशक्तिकरण का उदाहरण- बिंदु

उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन महिला सशक्तिकरण का उदाहरण- बिंदु

उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन महिला सशक्तिकरण का उदाहरण- बिंदु

#गोड्डा #GODDA #Godda #गोड्डा_न्यायालय #Godda_Court #झारखंड #Jharkhand_News 

गोड्डा

जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष पद पर बिंदु मंडल के मनोनयन से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। पहली बार जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष पद पर किसी महिला के मनोनयन से महिला वर्ग में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

इधर जिला स्तरीय 20 सूत्री उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन के बाद बिंदु मंडल का कहना है कि उन्हें यह दायित्व देकर सरकार ने महिला सशक्तिकरण की ओर सराहनीय कदम उठाया है। वह इस दायित्व को निर्वाह करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की होगी जिसमें जाति और धर्म का तनिक भी भेदभाव नहीं होगा।

शहर के साथ-साथ गांव की समस्याओं में पेयजल, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष गोड्डा जिला पूरी तरह सुखाड़ की चपेट में है। धान रोपनी नहीं होने के कारण लोग पलायन कर रहे हैं। ऐसे में जरूरत है कि जल्द से जल्द योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाए ताकि श्रमिकों का पलायन न हो सके।

शहर में विद्युत की लचर व्यवस्था उनकी नजर में है और इसमें सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। श्रीमती मंडल ने अपने मनोनयन पर कांग्रेस के आलाकमान, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री एवं मंत्री आलमगीर आलम को धन्यवाद दिया है।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *