विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया

विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया

विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया

कांग्रेस पार्टी के त्याग और बलिदान से खड़ा हुआ देश- इरफान अंसारी

कांग्रेस मुक्त नहीं बल्कि कॉन्ग्रेस युक्त होगा भारत

#foundation_day_of_theCongress #कांग्रेस_का_स्थापना_दिवस #इरफान_अंसारी #INC #CONGRESS

जामताड़ा

जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने बुधवार को हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी का 138 वा स्थापना दिवस धूमधाम से एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया।स्थापना दिवस को लेकर जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी के आवास पर झंडोत्तोलन कर राष्ट्रगान गाया गया और विधायक ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई दी।

Jharkhand News:The MLA celebrated the foundation day of the Congress with the workers

मौके पर विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पहली राजनीतिक पार्टी है। जिसकी स्थापना सन 1985 में हुई। इस मौके पर कांग्रेसियों ने कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के विकास में दिए गए योगदान, पार्टी की विचारधारा, संघर्ष और इतिहास पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

कांग्रेस का स्थापना दिवस

इस मौके पर विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि पूरे राज्य में धूमधाम के साथ कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का बलिदान और त्याग और देश के प्रति समर्पित कांग्रेस पार्टी ने देश को खड़ा किया है।

आपने देखा होगा कि कुछ अन्य पार्टियां भी देश में है लेकिन उनको देश से कोई मतलब नहीं है। देश की जनता से कोई मतलब नहीं है।

कांग्रेस का स्थापना दिवस

देश की विचारधारा,आपसी भाईचारगी से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन कांग्रेस पार्टी सबको लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को दिया है।कांग्रेस ने हर वर्ग को मजबूत किया है।आज देश के प्रधानमंत्री के हाथों में जो मोबाइल है वह किसकी देन है।

इसे भी पढ़ें _Political News:भारतीय जनता पार्टी खोज रही है अपना नया राष्ट्रिय अध्यक्ष?

वह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की देन है।कांग्रेस ने देश को सींचा है और कांग्रेस मुक्त भारत का जो सपना देख रहे हैं उसको भूल जाएं।कांग्रेस युक्त भारत होगा।

कांग्रेस मय भारत होगा और स्थापना दिवस में हम लोग यह शपथ लेते हैं कि कांग्रेस को हम लोग जन-जन तक पहुंचाएंगे।

मौके पर मुक्ता मंडल, परिमल मंडल, नागेश्वर मंडल, विनोद छतरी, सूरज महतो, हराधन महतो, भागीरथ पंडित, सुधीर किसकु, नरेश हसदा, बसंती सोरेन, जियाराम हांसदा,

इसे भी पढ़ें _Jharkhand News:मुख्यमंत्री ने किया झारखंड राज्य खाद्य आयोग के कैलेंडर का अनावरण

 

रासमणि मुर्मू, रामावती मंगोली मुर्मू, बीरबल अंसारी, आजाद अंसारी, दाऊद अंसारी, मुस्तफा अंसारी, मजीद अंसारी, जलालुद्दीन सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *