झामुमो स्थापना दिवस की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत

झामुमो स्थापना दिवस की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत

झामुमो स्थापना दिवस की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत

डिगा -मानर व तीर धनुष के साथ कार्यकर्ता करेंगे शिरकत

#Godda_News #Jharkhand_News

गोड्डा।

दुमका में आगामी 2 फरवरी को आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा स्थापना दिवस की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं ने सारी ताकत झोंक दी है।

इसी क्रम में शनिवार को गोड्डा सदर प्रखण्ड समिति की बैठक नहर चौक स्थित सदर प्रखण्ड कार्यालय मे अध्यक्ष बालमुकुन्द महतो की अध्यक्षता मे संपन्न हुई।

जहां प्रखण्ड प्रभारी के रुप मे जिलाध्यक्ष वासुदेव सोरेन एवं केन्द्रीय समिति सदस्य राजेश मंडल विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सदर प्रखण्ड में कुल 34 पंचायत में सभी पंचायत में बडी छोटी गाड़ी मिला कर पांच-पांच गाडी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

साथ ही गोड्डा शहर को तोरणद्वार ,दीवाल लेखन एवं झंडा से सजाया जायेगा। प्रत्येक गाड़ी मे डीगा मानर एवं तीर धनुष अनिवार्य रूप से रहेगा।

 44वां झामुमो स्थापना दिवस रैली मे 2 फरवरी को दुमका कॉलेज मैदान 01 बजे तक हर हाल में पहुंचना है। 

बैठक मे मुख्य रुप से जिला संयुक्त सचिव गुड्डुराउत, जिला कार्यकारिणी सदस्य चन्दन हेम्ब्रम, सचिव दीपक टुडु,सोम मरंडी ,हंसराज ब्रम्ह,सहदेव रविदास ,विकाश हजारी,कमरुल अंसारी,लाल बिहारी यादव,जयराम महतो ,जिलाउपाध्यक्ष घनश्याम यादव

इसे भी पढ़ें _Banka News:पंजवारा थाना परिसर मेंआयोजित जनता दरबार में एक मामला हुआ निष्पादित

 मुन्नीलाल मरंडी,रमला पंचायत मुखिया प्रतिनिधी दिव्य प्रकाश बैद्ध ,प्रकाश सिकदार ,प्रकाश मंडल,गुड्डुझा,संतलाल मरंडी पैरडीह पंचायत अध्यक्ष,आशीष मंडल, बिट्टुयादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *