कार्यकर्ताओं के सहयोग के बिना नहीं थी जीत संभव: सुनील यादव

कार्यकर्ताओं के सहयोग के बिना नहीं थी जीत संभव: सुनील यादव

कार्यकर्ताओं के सहयोग के बिना नहीं थी जीत संभव: सुनील यादव

———- कार्यक्रम आयोजित कर जिला परिषद उपाध्यक्ष ने पंचायत चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

———– अपनी ओर से पंचायतवासियों के लिए समर्पित किया दो एंबुलेंस की सुविधा

 

साहिबगंज: जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव ने शहर के शोभनपुर भट्टा में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित कर हाल में पंचायत चुनाव के दौरान उत्कृष्ट कार्य उन्हें जीत दिलाने में सहयोग करने वाले 4 दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष सुनील यादव को कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाने के बाद सम्मानित किया गया। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष ने पंचायत वासियों के लिए दो एंबुलेंस का सौगात देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज से उनकी ओर से पंचायत वासियों के लिए दो एंबुलेंस सुविधा दी जा रही है, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए निशुल्क उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि दोनों एंबुलेंस सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर कोई भी जरूरतमंद कॉल कर यह सुविधा निशुल्क हासिल कर सकते हैं। इस मौके पर उन्होंने साहिबगंज अंतर्गत आने वाले 11 पंचायत के सक्रिय कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया जिन के सहयोग से पिछले दिनों संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जिला परिषद सदस्य के रूप में जीत हासिल कर सके थे। उन्होंने कहा कि उन समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोग के बिना उनकी जीत संभव नहीं थी।

उन्होंने कहा कि इस समारोह के माध्यम से उन समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना तो केवल एक बहाना था, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन कार्यकर्ताओं से मिलना और उनके प्रति आभार व्यक्त करना था। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में जिस निस्वार्थ भाव से लोगों ने उनका सहयोग किया है, वे आगे भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा उनसे रखते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जब भी उनकी जरूरत महसूस होगी उनके लिए उपलब्ध रहेंगे। कहां के क्षेत्र में इन लोगों को उनके सहयोग की जरूरत होगी तो कार्यकर्ता निसंकोच उन्हें इसकी सूचना दें, वे अपने स्तर से उनको हर संभव सहयोग करने का प्रयास करेंगे।

मंच का संचालन विनोद यादव ने किया। वही पवन जाधव, प्रणब घोष, जितेंद्र दुबे, पिंटू यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

———————————

किन-किन कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित?

सम्मान समारोह में साहिबगंज प्रखंड के 11 पंचायतों के कार्यकर्ता शामिल हुए।जिसमें चुनाव के दौरान मुख्य रुप से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ता जितेंद्र दुबे, प्रणब घोष, सोनू कुमार, रोहित कुमार, प्रीतम कुमार, श्रीराम पासवान, विपिन पासवान अशोक पासवान, ललन पासवान, छगुरी पासवान, शिवजी पासवान छागुरी रजक, सुभाष कुमार, जितेंद्र कुमार, पंचम चौधरी, नरेश चौधरी, रामचंद्र यादव, लड्डू, यादव पंकज यादव, कृष्णा यादव, जमींदार यादव, अमन पंडित, राहुल पंडित, सुमन पंडित, राजा कुमार साह, कृष्णा यादव, मनीष यादव, रवि कुमार, मनीष वर्मा, शंभू सिंह, राम प्रसाद चौधरी, निर्मल चौधरी, सागर चौधरी, सिंटू ठाकुर, मानाराम चौधरी, राम अवतार यादव, बजरंगी यादव, मोनू, सिब्ला, पवन कुमार अखिलेश मंडल, उमेश कुमार, विजय मंडल, मिथिलेश मंडल आदि शामिल थे।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *