मांडव उपचुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश  एसपी ने किया सुखा राशन वितरण का निरीक्षण

मांडव उपचुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश  एसपी ने किया सुखा राशन वितरण का निरीक्षण

मांडव उपचुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश

एसपी ने किया सुखा राशन वितरण का निरीक्षण

रांची

 मांडर उपचुनाव को लेकर रांची पुलिस ने गतिविधियां तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची नौशाद आलम ने ड्यूटी में तैनात किए जा रहे हैं तमाम पुलिसकर्मियों एवं सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। रांची पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नौशाद आलम ने मांडर उप_चुनाव 2022 के सफल संचालन में पुलिस बलों को जिनका Duty मांडर उप चुनाव में लगा है, सभी का ब्रिफिंग पुलिस केंद्र में किया तथा सुखा राशन वितरण का निरीक्षण एवं वितरण किया।

 

मांडर उप चुनाव में भारी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिसमें DAP रांची जिला,JAP,Echo CRPF Team,SSB Team आदि के अलावे Home Guard को भी प्रतिनियुक्त किया गया है..

 

मांडर उप चुनाव में कुल 69 पेट्रोलिंग पार्टी बनाए गए हैं, साथ ही कुल भवनों की संख्या 271 है। इन भवनों मे कुल 433 बूथ बनाए गए हैं।

 

पेट्रोलिंग पार्टी को मोराबादी स्थित फुटबाल स्टेडियम से बुधवार को सुबह में डिस्पैच सेंटर से उनके संबंधित क्लस्टर पर रवाना किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने सभी उपस्थित पुलिस कर्मी को आने वाले मांडर उप चुनाव के लिए ब्रिफिंग किया, तथा स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए निर्देशित किया, साथ ही शुभकामना दी अंत में राष्ट्रीय गान के साथ इसका समापन किया गया।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *