फसल क्षति की मार झेल रहे किसानों का रजिस्ट्रेशन करें सुनिश्चित: उपायुक्त

फसल क्षति की मार झेल रहे किसानों का रजिस्ट्रेशन करें सुनिश्चित: उपायुक्त

फसल क्षति की मार झेल रहे किसानों का रजिस्ट्रेशन करें सुनिश्चित: उपायुक्त

———जिले में सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए आपदा से संबंधित हुई बैठक

 

साहिबगंज :समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में आपदा से निपटने हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक की गई। जिसमें उपायुक्त ने जिले में कम वर्षापात होने के कारण सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए प्रखंड वार फसल क्षति के स्थिति की समीक्षा की।

उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों को हल्कावार फसल क्षति से संबंधित एनालिसिस शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द धान की बुवाई एवं धान की बुवाई के बाद बिचड़ों के जीवित रहने की स्थिति का सही ढंग से आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

उपायुक्त ने बताया कि मिट्टी में नमी की मात्रा बने रहने के लिए भारी बारिश की आवश्यकता होती है जो इस बार जिले में संभवत नहीं देखा गया है। जिसके कारण धान की खेती को भारी क्षति पहुंची है, इसे देखते हुए जेआरएफवाय पोर्टल पर किसानों का शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन किया जाना है।

इसके लिए उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी से कहा कि फसल क्षति से संबंधित आकलन कर लें और सभी किसान जिनकी फसल को क्षति हुई है उनका रजिस्ट्रेशन करना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें फसल क्षति का मुआवजा दिया जा सके।

झारखंड सरकार द्वारा सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए झारखंड राज्य फसल राहत योजना लागू किया है जिसके अंतर्गत 30 से 50 फीसदी फसल क्षति होने पर 3000 रुपये प्रति एकड़ एवं अधिकतम15 हजार रुपए दिया जाएगा। फसल की 50 फीसदी से अधिक क्षति होने पर 4000 रुपये प्रति एकड़ एवं अधिकतम 20000 रुपये दिया जाएगा।

इसी संबंध में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को सुखाड़ में चारा की कमी पानी की कमी से जूझ रहे गांव आदि का भी असेसमेंट करने का निर्देश दिया। वही उन्होंने पानी की समस्या झेल रहे गांव की समस्या का जल्द से जल्द निपटारा करनेका निर्देश भी दिया।

उन्होंने कहा कि फसल क्षति से संबंधित रिपोर्ट के डाटा का वेरिफिकेशन अंचलाधिकारी स्वयं करें। बैठक में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए की गई तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

,मौके पर अपर समाहर्ता विनय मिश्र, सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार,पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र दुबे, सभी प्रखंडों के अंचलाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *