रिक्शाचालक के नाम से जाना जाएगा जामताड़ा ओवर ब्रिज – डॉ. इरफान

रिक्शाचालक के नाम से जाना जाएगा जामताड़ा ओवर ब्रिज – डॉ. इरफान

रिक्शाचालक के नाम से जाना जाएगा जामताड़ा ओवर ब्रिज – डॉ. इरफान

स्व. संतोष बाउरी के श्राद्धकर्म का खर्चा विधायक ने उठाया

जामताड़ा

कुछ दिनों पूर्व जामताड़ावासियों के कष्ट को देखते हुए जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने रेलवे फ्लाईओवर की सौगात दी थी। इस फ्लाईओवर का उद्घाटन डॉ. इरफान अंसारी ने एक रिक्शाचालक संतोष बावरी के हाथों से करवाकर जनता को सुपुर्द किया था।

 

गत दिनों संतोष बाउरी का निधन हो गया था। उनके श्राद्धकर्म में पहुंचकर डॉ. इरफान अंसारी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. इरफान अंसारी ने श्राद्धकर्म में अपने हाथों से खाना बनाकर लोगों को खिलाया।

 

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि संतोष बाउरी जी का चले जाना मेरे लिए निजी क्षति है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मेरी आँखें नम हो गयी। इस फ्लाईओवर का नामकरण स्व० संतोष बाउरी जी के नाम से होगा। उनके परिवार के साथ मैं हमेशा खड़ा हूँ। उन्हें किसी भी तरह की कमी नही होने दूंगा।

 

 समस्त लोगों ने कहा कि आप एक नेक दिल इंसान हैं। आप हम गरीबों के हर सुख-दुख में साथ देते हैं। हम सब सदैव आपके आभारी रहेंगे।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *