कारगिल विजय दिवस के मौके पर भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा

कारगिल विजय दिवस के मौके पर भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा

कारगिल विजय दिवस के मौके पर भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा

———- विधायक अनंत ओझा समेत बड़ी संख्या में शामिल हुए भाजपा नेता

——— 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने कारगिल में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ हासिल की थी जीत

 

#sahibganj #sahebganj #shahebganj #jharkhand

 

साहिबगंज: जिलेभर में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इसी मौके पर भाजयुमो के तत्वधान में मंगलवार को साहिबगंज में कारगिल विजय दिवस तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा के विधायक अनंत ओझा बतौर मुख्य अतिथि खासतौर से शामिल हुए हैं। अगुवाई भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अनिमेष सिन्हा ने की।

 

तिरंगा यात्रा शहर के जे एन राय रोड स्थित शहीद चौक से शुरू हुई। तिरंगा यात्रा शुरू करने से पहले यहां स्थापित शहीदों की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने बारी-बारी से माल्यार्पण किया। बाद में

 

 कारगिल विजय दिवस की रैली गांधी चौक स्वामी विवेकानंद चौक सरदार पटेल चौक स्टेशन चौक कॉलेज रोड होते हुए सक्रुगढ में बने शहीद सुबोध सिंह की प्रतिमा तक पहुंचा।

 

इस दौरान रैली में शामिल भाजपा नेताओं एवं अन्य ने कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए जॉनाथन मुर्मू अमर रहे और देश के लिए शहीद हुए सुबोध सिंह

 

 अमर रहे जैसे नारे भी लगाए। यहां भाजपा नेताओं ने शहीद सुबोध सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।

 

मौके पर विधायक अनंत ओझा ने कहा कि वे देश उन वीर योद्धाओं को नमन करते हैं जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपनी जान को न्योछावर कर दिया। कहा कि आज का दिन देश के उन महान विभूतियों को नमन करने का दिन है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा करते करते अपनी जान दे दी।

 

कहा कि इसी कड़ी में साहिबगंज जिला के लाल जॉनाथन मुर्मू और सुबोध सिंह भी शामिल है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपनी जान दे दी। मौके पर जिलाध्यक्ष राम दरस यादव, नगर परिषद साहिबगंज के अध्यक्ष सह भाजपा नेता रामनिवास यादव, उपाध्यक्ष रामानंद साह, प्रमोद पांडे,सुनील सिंह, धर्मेंद्र ठाकुर, चंद्रभान शर्मा, जय प्रकाश सिन्हा, कुमारी गरिमा समेत बड़ी संख्या में भाजयुमो और भाजपा के कार्यकर्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे।

 

दरअसल वर्ष 1999 में पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर के कारगिल में घुसपैठ की थी। इसको लेकर लगभग 2 माह तक चले भारत और पाकिस्तानी सेना के मुठभेड़ में आखिरकार 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना को जीत मिली थी।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *