वार्ड 5 एवं 11 में चला पुस्तक दान अभियान

वार्ड 5 एवं 11 में चला पुस्तक दान अभियान

वार्ड 5 एवं 11 में चला पुस्तक दान अभियान

#Godda #Goddanews #jharkhandnews #गोड्डा #गोड्डा_कि_खबर

गोड्डा

जिला प्रशासन के तत्वावधान में नगर परिषद, रेडक्रॉस सोसायटी एवं नेहरू युवा केन्द्र के सहयोग से प्रारम्भ दस दिवसीय “पुस्तक दान अभियान” के तीसरे दिन गुरुवार को वार्ड नम्बर पांच एवं ग्यारह में घर-घर दस्तक देकर दान में किताबें मांगी गयी।

स्थानीय हटिया चौक अवस्थित ऐतिहासिक केंद्रीय पुस्तकालय को समृद्ध बनाने के मकसद से चलाए जा रहे अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने वर्ग 6 से लेकर वर्ग 12 तक के कोर्स की

 किताबों के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी किताबों का दान किया और प्रशासन के अपील पर चलाये जा रहे अभियान की प्रशंसा की

अभियान के लिए स्वैच्छिक सेवा देने वालों में रेडक्रॉस के सचिव सुरजीत झा, सदस्य अखिल कुमार झा, ऋषितोष झा, पंकज यादव, आशीष कश्यप, नीतीश आनंद एवं शशि कुमार

माँझी, नेहरू युवा केन्द्र से टीम लीडर प्रीतम कुमार महतो, अनंत कुमार झा, अंकित राज, कृष्ण कांत यादव व रोहित यादव, नगर परिषद से रेखा रूज, रानी परवीन, अनिरुद्ध पंडित एवं राजू टुडू शामिल हुए।

शुक्रवार शाम 5 बजे से वार्ड नम्बर आठ एवं नौ में अभियान चलाया जाएगा।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *