न्यायिक अधिकारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

न्यायिक अधिकारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

न्यायिक अधिकारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

 गोड्डा : भारत की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर रविवार को गोड्डा न्याय मंडल की ओर से रविवार को दूसरे दिन भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा व्यवहार न्यायालय से निकलकर विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरी।

मौके पर प्रभारी पीडीजे सह जिला जज प्रथम शिवपाल सिंह ने कहा कि देश की 75 वां स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत 13 से 15 अगस्त तक विभिन्न भागों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यह देश के लिए गौरव की बात है। सभी को तिरंगा का सम्मान कराना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से किया जा रहा है।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा प्रदीप कुमार ने कहा कि आज का दिन देशवासियों के लिए गौरव का क्षण है। घर- घर पर तिरंगा लहरा रहा है। चहुंओर उल्लास का माहौल है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान यह संदेश दिया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निशुल्क न्याय के प्रति प्रतिबद्ध है। न्याय प्राप्त् करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार का व्यवहार न्यायालय स्थित कार्यालय में संपर्क करने का आह्वान किया गया।

तिरंगा यात्रा में जिला जज तृतीय जनार्दन सिंह, सीजेएम अर्जुन साव, सब जज दयाराम, रजिस्टार वाल्टर भेंगरा, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सुरेन्द्र बेदिया, किशोर कुमार, कृति कुमारी वर्णवाल, दिव्यम चौधरी, पीएलवी बासुदेव मणी नंदन कुमार, नवीन कुमार आदि साथ- साथ चल रहे थे। 

इसके अलावा विभिन्न संगठनों की ओर से घर- घर तिरंगा अभियान व तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *