डीसी बने झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष   बेस्ट डिस्ट्रिक्ट रेसलिंग एसोसिएशन अवार्ड मिलने पर हर्ष  

डीसी बने झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष   बेस्ट डिस्ट्रिक्ट रेसलिंग एसोसिएशन अवार्ड मिलने पर हर्ष  

डीसी बने झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष

 बेस्ट डिस्ट्रिक्ट रेसलिंग एसोसिएशन अवार्ड मिलने पर हर्ष

गोड्डा

रविवार को राँची के मोरहाबादी अवस्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के सभागार में सम्पन्न झारखण्ड राज्य कुश्ती संघ की “23 वीं वार्षिक सामान्य बैठक सह चुनाव” में गोड्डा को दोहरी उपलब्धि हासिल हुई। गोड्डा उपायुक्त सह पूर्व खेल निदेशक झारखण्ड सरकार श्री जीशान कमर (भाप्रसे) जहाँ झारखण्ड राज्य कुश्ती संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए वहीं प्रति वर्ष कुश्ती के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जिला इकाई को दिया जाने वाला सम्मान “बेस्ट डिस्ट्रिक्ट यूनिट अवार्ड” इस वर्ष गोड्डा जिला कुश्ती संघ को दिया गया।

डीसी बने झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष   बेस्ट डिस्ट्रिक्ट रेसलिंग एसोसिएशन अवार्ड मिलने पर हर्ष  

जिला इकाई की ओर से यह सम्मान अध्यक्ष श्री कमर एवं सचिव सुरजीत झा ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भोलानाथ सिंह से ग्रहण किया। इस दोहरी और बड़ी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी श्री ऋतुराज, जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार एवं पाकुड़ डीएसओ राहुल कुमार ने जहाँ उपायुक्त महोदय एवं जिला कुश्ती संघ को बधाई दी है वहीं जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों में मनोज कुमार पप्पु, धनन्जय त्रिवेदी, सुरजीत झा, मनीष कुमार सिंह, संजीव झा, अखिल कुमार झा, आशुतोष झा, मिथिलेश कुमार, प्रीतम गाड़िया, गौतम ठाकुर, नीतीश आनंद, दीपक कुमार, पंकज यादव, पहलवान रौशन कुमार, राहुल कुमार व अंकित टुडू, अडानी पॉवर के मीडिया प्रभारी प्रवीण जी के अलावा देवघर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन, सचिव संजीव झा, दुमका सचिव संदीप कुमार जय सहित लोकमंच सचिव सर्वजीत झा “अंतेवासी” ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए झारखण्ड कुश्ती के भीष्मपितामह भोला नाथ सिंह एवं महासचिव रजनीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया है।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *