बाढ़ से बिगड़ने लगे हैं हालात, गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर पहुंचा ———— जिले के 6 प्रखंडों का 78 गांव बाढ़ की चपेट में, कई गांव कटाव की जद में

बाढ़ से बिगड़ने लगे हैं हालात, गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर पहुंचा ———— जिले के 6 प्रखंडों का 78 गांव बाढ़ की चपेट में, कई गांव कटाव की जद में

बाढ़ से बिगड़ने लगे हैं हालात, गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर पहुंचा
———— जिले के 6 प्रखंडों का 78 गांव बाढ़ की चपेट में, कई गांव कटाव की जद में

#Sahibganj_news #Sahebganj_News #गंगा_नदी

साहिबगंज: साहिबगंज जिले मे गंगा नदी ने अब पूरी तरह से रौद्र रूप ले लिया है। गंगा का जल स्तर खतरे के निशान 27.25 मी. को पार कर लगभग एक मीटर ऊपर बह रहा है, जिससे जिले के तालझारी, राजमहल, उधवा और बरहरवा समेत 6 प्रखंडों के 78 गांव बाढ़ की चपेट में है। कई गांव पर कटाव का संकट मंडराने लगा है। वहीं, नदी से सटे हुए शहर के निचले इलाकों में भी गंगा का पानी प्रवेश कर गया है। पिछले कई दिनों से लगातार गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

बाढ़ से बिगड़ने लगे हैं हालात, गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर पहुंचा ------------ जिले के 6 प्रखंडों का 78 गांव बाढ़ की चपेट में, कई गांव कटाव की जद में
बाढ़ से बिगड़ने लगे हैं हालात, गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर पहुंचा
———— जिले के 6 प्रखंडों का 78 गांव बाढ़ की चपेट में, कई गांव कटाव की जद में

बीते मंगलवार को है ही गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था। गुरुवार को जलस्तर 27.85 था, वहीं शुक्रवार को या 28.0 मी. के पास जा पहुंचा था। वहीं रविवार को इसका जल स्तर 28.25 मी. के पार जा चुका है। इससे दियारा क्षेत्र के साथ-साथ शहर के कई रिहायशी इलाकों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से इन इलाकों के लोगों की मुस्किलातें बढ़ने लगी है।

Also Read Godda:उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन महिला सशक्तिकरण का उदाहरण- बिंदु

जिले के दियारा क्षेत्र रामपुर दियारा, बलवा दियारा, हरप्रसाद दियारा, किशन प्रसाद दियारा, गदाई दियारा, काला दियारा, गोपालपुर दियारा, कारगिल, गरम टोला, लाल बथानी, रामपुर दुर्गा स्थान, कारगिल दियारा, मखमलपुर, शोभापुर, नारायणपुर, श्रीधर दियारा एवं प्राणपुर सहित गंगा के किनारे पड़ने वाले

 सभी दियारा क्षेत्र के अलावा साहिबगंज के शहरी इलाके जैसे भारतीय कॉलोनी, तालबन्ना, पटनिया टोला, रसूलपुर दहला, दहिया टोला, शास्त्री नगर, कबूतर खोपी, चानन, बरतल्ला स्ट्रीट, हबीबपुर, बायसी स्थान सहित कई इलाके धीरे धीरे प्रवेश कर रहे बाढ़ के पानी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

Also Read Godda:राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने जाने पर डीसी का हुआ अभिनन्दन

दियारा क्षेत्रों के हजारों एकड़ जमीन पर लगी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। उन इलाकों में मवेशियों के चारा पर भी आफत आ गया है। बाढ़ से दर्जनों गांव कटाव की चपेट में है। राजमहल प्रखंड के शोभापुर गांव के पास एनएच-80 भी कटाव की जद में है।

यही हाल साहिबगंज प्रखंड के गोपालपुर, उधवा प्रखंड के मुकीमपुर, जितनगर, सैदपुर और श्रीधर कॉलोनी नंबर 10 की भी है। जहां बाढ़ से कटाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।
———————————
पदाधिकारियों ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, मदद का दिया भरोसा:
गंगा के बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल रौशन कुमार साह, प्रखंड विकास पदाधिकारी उधवा, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट विशाल पांडे ने रविवार को उधवा प्रखंड के दियारा क्षेत्रों का जायजा लिया। वहां ग्रामीणों की वास्तविक स्थिति के बारे में जाना और स्थिति का जायजा लेते हुए राहत और बचाव कार्य के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने का भरोसा दिलाया।

Also Read Godda:सेवानिवृत्त थाना प्रभारी बलिराम रावत को दी गई भावभीनी विदाई

ग्रामीणों से सावधान रहने की अपील किया। प्रभावितों को जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *