1932 का खतियान नीति लागू की जाने पर झामुमो व कांग्रेस ने मनाया जश्न

1932 का खतियान नीति लागू की जाने पर झामुमो व कांग्रेस ने मनाया जश्न

1932 का खतियान नीति लागू की जाने पर झामुमो व कांग्रेस ने मनाया जश्न

——-झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस, एक दूसरे को लगाया अबीर और छोड़े पटाखे

#Sahibganj_News #Hemant_Soren #Jharkhand_News #1932_खतियान_नीति

साहिबगंज: राज्य की हेमंत कैबिनेट के द्वारा 1932 खतियान नीति लागू किए जाने पर आज साहिबगंज में झामुमो कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। पहले एक दूसरे को अबीर लगाया फिर जमकर पटाखे भी छोड़े। बाद में झामुमो कार्यकर्ताओं की समस्याओं विजय जुलूस भी निकाला गया। जिसमें पार्टी का प्रखंड कमेटी और नगर कमेटी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।कार्यक्रम की अगवाई जिलाध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने की।

विजय जुलूस साहिबगंज रेलवे स्टेशन परिसर से शुरू की गई, जो पटेल चौक होते हुए स्वामी विवेकानंद चौक तक पहुंचा समाप्त हुआ। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के पक्ष में जमकर नारेबाजी की, साथ ही एक दूसरे को अबीर भी लगाया और विभिन्न चौक चौराहों पर जमकर पटाखे भी छोड़े।

बाद में जिलाध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने कहा कि हेमंत सरकार के द्वारा राज्य में 1932 खतियान नीति लागू कर दी गई है, जो हमारे लिए हर्ष की बात है। इसे जो मूल झारखंड वासी हैं उनको लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार कैबिनेट ने 932 की खटिया नीति लागू कर दी है, जिससे पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है।

Also Godda:40 नए सदस्यों के जदयू की सदस्यता ग्रहण का दावा

झारखंड के मूल वासियों के वर्षों से मांग रही है जो अब जाकर पूरी हुई है। इतना ही नहीं झारखंड में हेमंत सरकार की कैबिनेट में राज्य में नई आरक्षण नीति लागू कर दी है। नई आरक्षण नीति के तहत ओबीसी को 27 फीसदी, एसटी/एससी को 28 फीसदी और दलित वर्ग को 14 फीसदी आरक्षण दिया गया है, जिससे इन समुदाय के लोगों को बहुत लाभ पहुंचेगा।

कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही है। इसी कड़ी में झारखंड में 1932 की खतियान नीति लागू कर दी है। कहां की हेमंत सरकार राज्य में है रोज नए नए विकास के आयाम स्थापित कर रहे हैं।

Also Read Godda:कोटपा के तहत दुकनों की हुई जांच, लगाया गया जुर्माना

मौके पर पार्टी के राजू अंसारी, आफताब आलम, सुरेश साह, मोहम्मद केताबुद्दी न शेख समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर हेमंत कैबिनेट में 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति एवं ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला लेकर कांग्रेस की घोषणा पत्र में राज्य की जनता से किए गए अपने वायदों को पूर्ण करने की बात कही है।

जिला के अनुकूल मिश्रा ने कहा कि इससे पूरे राज्य में खुशी और जश्न का माहौल है।इस मौके पर शहर के अभिनव श्री होटल में आयोजित कार्यक्रम मेंकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्रा को फूल माला पहनाकर हर्ष व्यक्त किया।

Also Read Godda:नवप्रभात में हिन्दी दिवस पर हुए कई कार्यक्रम

इस मौके पर कांग्रेसजनों ने पटाखे छोड़े और लोगों के बीच मिठाई वितरित किया। मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली, पाकुड़ जिला के सह समन्वयक अशोक पासवान, जिला उपाध्यक्ष विजय वर्मा, संगठन सचिव रंजीत सिंह,सेवादल प्रमुख अल्ताफ हुसैन, मो रियाजुल, प्रदीप साह, अंजली देवी, रुखसाना खातून आदि मौजूद थे।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *