भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों की कांग्रेसियों ने दी लोगों को दी जानकारी

भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों की कांग्रेसियों ने दी लोगों को दी जानकारी

भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों की कांग्रेसियों ने दी लोगों को दी जानकारी
——– कमलेश द्वारा देशभर में चलाया जा रहा है भारत जोड़ो यात्रा

#भारत_जोड़ो_यात्रा #Godda_News #Jharkhand_News #Sahibgaj_News #Jharkhand_Youth_Congress #Rahul_Gandhi #Soniya_Gandhi

साहिबगंज: राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर से ही कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। यह पदयात्रा 12 राज्यों और 2 केन्द्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। 150 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 3570 किलोमीटर की होगी। जिन राज्यों से होकर भारत जोड़ो यात्रा नहीं गुजर रही है,

वहां भी इस यात्रा से जुड़े कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों को जनता के बीच कांग्रेसी कार्यकर्ता रखने का काम कर रहे हैं।

Also Read Godda:एनसीडी सेल ने बच्चों को बताया तम्बाकू का दुष्प्रभाव

इसी क्रम में झारखण्ड़ के साहेबगंज जिले में भी जिला, प्रखण्ड और पंचायत स्तर पर रोजाना छोटे बड़े कार्यक्रम का आयोजन कर भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों को लोगों के बीच प्रचारित कर उन्हें जागरूक करने का प्रयत्न किया जा रहा है।

इसके तहत जिला कांग्रेस कमिटी साहेबगंज के अध्यक्ष सह राजमहल विधानसभा के कार्यक्रम प्रभारी अनुकूल मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के तत्वावधान में एक पदयात्रा निकाला गया, जिसकी शुरुआत राजमहल प्रखण्ड के मानसिंह पंचायत से की गई।

पदयात्रा सैकड़ो लोगों के साथ राजमहल नगर पंचायत विभिन्न वार्ड होते हुए सिंघी दालान पहुंची फिर वहां से यात्रा को आगे बढ़ाते हुए नया बाजार चौक में इस पदयात्रा का समापन किया गया।रास्ते में पड़ने वाले महापुरुषों के प्रतिमाओं पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर श्रध्दांजलि अर्पित करते आगे बढ़ते गए।

पूरे रास्ते कांग्रेसजन राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की जयजयकार लगाते हुए केंद्र सरकार से महंगाई और बेरोजगारी पर लगाम लगाने का नारा लगाते देखे गए। कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली, राजमहल प्रखण्ड अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, उधवा प्रखण्ड कार्यकारी अध्यक्ष ऐनुल हक़ अंसारी, प्रदीप चौधरी,

Also Read Sahibganj:योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की ज़िम्मेदारी व कर्तव्य: पाटिल

फूलवती देवी,अब्दुल हन्नान, जियाउल हक, सागर साहा, विजय कुमार साहा, रामप्रसाद मंडल, मो सफरुद्दीन, शाहिद अख्तर, श्रीपति मंडल, मनोज मंडल, मो सद्दाम, मो बदरुद्दीन, सुभाष मिश्रा, गौतम साहा, महावीर मंडल, सुशील हांसदा, अब्दुल खालिक आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *