महा जनसंपर्क अभियान में भाजपा ने बताई उपलब्धियां

महा जनसंपर्क अभियान में भाजपा ने बताई उपलब्धियां

महा जनसंपर्क अभियान में भाजपा ने बताई उपलब्धियां

गोड्डा

भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व जिला राजेश कुमार झा की अगुवाई में रविवार को महाजनसंपर्क अभियान चलाया गया।

महाअभियान के दौरान चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, दूध मंडी में दुग्ध उत्पादक और विक्रेताओं, मजदूरों से संपर्क स्थापित कर पार्टी की उपलब्धियां बताई गई।

बताते चलें किभारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आलोक में 20 से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर मोदी सरकार के नौ वर्षों के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिए सभी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रहे हैं।

Also Read _Godda News:ज्ञान सबसे बड़ी शक्ति और पुस्तकें ज्ञान का आधार हैं : एसडीओ

पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नौ वर्षों के दौरान वर्षों की जनता की मांग भव्य राम मंदिर का निर्माण, धारा 370 की समाप्ति, सभी गरीब परिवारों के लोगों के लिए स्वास्थ्य बीमा, आयुष्मान कार्ड आदि का फायदा जनता को मिल रहा है।

Also Read _Godda News: ओलम्पिक डे हॉकी के खिताब पर ग्रीन हाउस का कब्ज़ा

आज गोड्डा में सांसद निशिका दुबे जी पहल पर रेल कनेक्टिविटी एवं दर्जनों रेल गाड़ियां गोड्डा रेलवे स्टेशन से खुल रही हैं।

बहु प्रतीक्षित हंसडीहा से महगामा फोरलेन सड़क निर्माण एवं शहर में आवश्यक बाईपास का निर्माण किया जा रहा है।

अभियान में नगर अध्यक्ष गौरव कुमार भगत, किसान मोर्चा के अध्यक्ष पवन कुमार झा, आशीष यादव, सुभाष चंद्र यादव, कोषाध्यक्ष अनिल सा ह, वीरेंद्र वर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *