किशोरी सशक्तिकरण की एक पहल

किशोरी सशक्तिकरण की एक पहल

किशोरी सशक्तिकरण की एक पहल

किशोरियों ने समाहरणालय के बिभिन्न विभागों का किया भ्रमण

गोड्डा।

स्वंय सेवी संस्था साथी और एoपीoपीo आईo के सहयोग से सुदूरवर्ती प्रखंड बोआरीजोर और सुन्दरपहाड़ी के किशोरी समूह के लीडरो ने जिला मुख्यालय अवस्थित समाहरणालय के समाज कल्याण बिभाग, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई, कल्याण विभाग में जाकर पदाधिकारियों से मिली और किशोरियों के विकास और सुरक्षा सम्बंधित योजनाओं की जानकारी हासिल किया।

इसे भी पढ़ें _Godda News:बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

भ्रमण के दौरान बाल कल्याण समिति सदस्य संदीप दुबे ने किशोरियों के सुरक्षा से सम्बंधित कई क़ानून और अधिकार के बारे में विस्तार से बताया।

जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रितेश कुमार ने बाल विवाह से होने वाले खतरे, गुड टच बेड टच, चाइल्डलाइन टोल फ्री नंबर, यदि किशोरियों के साथ कोई अनहोनी, छेड़ छाड़ होने पर उसके बचाव के उपाय को बताया।

जिला कल्याण पदाधिकारी अविनाश कुमार ने किशोरियों की हौसला बढ़ाते हुए कहा की अभी प्रतियोगिता का दौर है कड़ी मेहनत की जरुरत है आपलोग मेहनत करे और आगे बढ़े।

इन्होने किशोरियों के छात्रवृति योजना, साईकिल योजना के बारे में बताया इन्होने किशोरियों से पूछा की आपलोग छात्रवृति के लिए आवेदन करते है तो किशोरी प्रमोति टुडू (मोहला, बोआरीजोर ) ने कहा आवेदन किये थे लेकिन नहीं मिला है।

इसे भी पढ़ें _संथाल परगना में महिलाओं की स्थिति चिंताजनक: ममता कुमारी

मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी ने अपने सहायक से पोर्टल पर जाँच कराया तो देखा की राशि भेज दिया गया है प्रमोती टुडू को कहा गया की बैंक पासबुक को अपडेट कराये।

इन्होने कल्याण विभाग के अन्य योजनाओं के बारे में भी बताया।साथी संस्था के कालेश्वर मण्डल ने बताया कि साथी संस्था किशोरियों के आत्मविश्वास बढ़ाने और उनकी क्षमता बढ़ाने के लिए प्रखंड, जिला कार्यालय में ले जाकर पदाधिकारियों से रू ब रू कराया जा रहा है ताकि उन्हें यह पता चले कि मै भी सक्षम हो कर कोई पदाधिकारी बन सकती हूँ। किशोरियों के लिए यह पहला मौका है कि गाँव से बाहर आयी है।

इसे भी पढ़ें _Godda News:बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

भ्रमण के बाद किशोरियों ने कहा कि जिला मुख्यालय आने के बाद एक अलग अनुभूति का एहसास हो रहा है इतना बड़ा डी सी ऑफिस पहली बार देखने को मिला।

भ्रमण दल में सविता किस्कू, डेबिटी मरांडी, सुहागिनी मुर्मू, मारसेला सोरेन, रेशमा हांसदा, रेनू मुर्मू, श्रीमती मुर्मू, प्रमोति टुडू, मनीषा हेमब्रम, पार्वती हांसदा, तेरेसा हांसदा, साथी के कालेश्वर मण्डल, नीरज कुमार, तेरेसा हांसदा, हेलेना हेमब्रम, जूलीयस मुर्मू मौजूद थे l

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *