महागामा विधायक के प्रयास से मुख्यमंत्री ने दिया अदानी पावर को पाइपलाइन के जरिए पानी उपलब्ध कराने का निर्देश

महागामा विधायक के प्रयास से मुख्यमंत्री ने दिया अदानी पावर को पाइपलाइन के जरिए पानी उपलब्ध कराने का निर्देश
  • महागामा विधायक के प्रयास से मुख्यमंत्री ने दिया अदानी पावर को पाइपलाइन के जरिए पानी उपलब्ध कराने का निर्देश
  •  
  • गंगा पंप नहर परियोजना के जरिए आएगा पानी
  •  
  • गोड्डा के किसान कर सकेंगे बहुफलीय खेती

रांची।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास क्षेत्र की समस्याओं को लेकर महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह आवाज बुलंद करती रही है और इसी का प्रतिफल है कि हाल ही में महागामा में 300 बेड के अस्पताल की स्वीकृति मिली और अब जल्द ही अदाणी पावर को पाइपलाइन के जरिए उपलब्ध कराए जाने वाले पानी की आपूर्ति महागामा वासियों को भी की जाएगी।

इसके लिए महागामा विधायक ने मुख्यमंत्री से भेंट कर इस कार्य को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। विधायक के आग्रह के बाद मुख्यमंत्री ने इस दिशा में कार्य करने का निर्देश पिछले दिनों अदाणी पावर के अधिकारियों को दिया है।

Also Read _Godda News:_परिसदन भवन में बुलाई गयी पुराने कांग्रेसियों की बैठक, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी हुए उपस्थित

मुख्यमंत्री ने कहा है कि विभाग और अदाणी पावर के अधिकारी बैठक कर पानी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

विधायक के प्रयास और अनवरत जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से वार्ता के उपरांत गंगा पंप नहर परियोजना के तहत झारखण्ड में आने वाले नहर की संरचना राज्य सरकार द्वारा को पूर्ण किया जाएगा। आने वाले समय में नहर में पानी भी आएगा, जिससे गोड्डा के किसानों के खेतों तक सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध होगा।

Also Read _Banka News:पिकअप वैन और टोटो गाड़ी की आमने सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी

बताते चलें कि गंगा पंप नहर परियोजना से महागामा के किसानों के खेतो के सिचाई हेतु पानी उपलब्ध कराये जाने को लेकर विधायक दीपिका पांडे सिंह ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और विभाग के अधिकारियों को बताया था कि गंगा पंप नहर परियोजना से पानी लाने हेतु महागामा विधान सभा क्षेत्र के किसानों से कैनाल एवं नहर की संरचना पुल, पुलिया व सीढ़ी आदि बनाने के लिए भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है।

सरंचनाओ का निर्माण पूर्ण हो चुका है, परन्तु अबतक किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुँच पाया है, जिससे यहाँ के किसान ठगा हुआ महसूस कर रहें हैं।

Also Read _Godda News:तालाब में डूबने से दो बच्चे की मौत

बारिश के पानी के अतिरिक्त वर्तमान में उनके खेतों के सिचाई का कोई अन्य उपाय नहीं है। पिछले साल ही यहाँ के किसान सुखाड़ का दंश झेल चुके हैं।

इसलिए उक्त योजना का लाभ दिलाने हेतु बिहार सरकार से आवश्यक वार्तालाप होना जरूरी है। अदाणी प्रोजेक्ट के लिए लाये जा रहे पानी के कुछ भाग को कैनाल के माध्यम से किसानों तक पहुँचाने हेतु आवश्यक उपाय हो।

निर्मित कैनाल में बारिश के पानी को संरक्षित करने हेतु कैनाल के दोनो तरफ बने बाँध का सुदृढीकरण किया जाए एवं अन्य वैसे उपाय हो ताकि यहाँ के किसानों के खेतों में सिंचाई हो सके।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *