आदिवासियों को हक और अधिकार के लिए सजग रहने की जरूरत- झामुमो 

आदिवासियों को हक और अधिकार के लिए सजग रहने की जरूरत- झामुमो 

आदिवासियों को हक और अधिकार के लिए सजग रहने की जरूरत- झामुमो 

 

गोड्डा।

बुधवार को गोड्डा जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति के द्वारा बारा बांध के सिद्धू कान्हू मेला मैदान में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सह संचालन झामुमो जिला समिति के अध्यक्ष बासुदेव सोरेन ने किया।

Also Read _Jharkhand News:हत्या के आरोप में व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, ओड़तारा गांव में घरेलू विवाद में छोटे भाई ने की थी हत्या

कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी समाज के विभिन्न नृत्य गान, बांसुरी वादन से किया गया।

कार्यक्रम को मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश मंडल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉक्टर कयूम अंसारी अंसारी, जिला उपाध्यक्ष सरवन मंडल, मुनि लाल मास्टर साहब, मासी व्रण हेम्ब्रम, गणेश मुर्मू आदि लोगों ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने विश्व आदिवासी दिवस की जानकारी देते हुए आदिवासी समाज को वर्तमान समय में अपने हक अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए सजग रहने को कहा।

साथ ही वर्तमान समय में जबकि केंद्र में भाजपा की सरकार है जो एक तरफ आदिवासी को देश के प्रथम नागरिक (राष्ट्रपति)के पद पर आसीन करती है वहीं आदिवासी समाज के सबसे मजबूत नेता शिबू सोरेन एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तरह तरह के षड्यंत्र मे फसाने की साजिश रचती है।जिसमें केंद्र सर्कार की सरकारी एजेंसियों सीबीआई, ED लोकपाल का दुरुपयोग कर रही है।इसलिए आदिवासी समाज को अत्यंत ही सजग रहने की जरूरत है।

Also Read _Bihar News:शहादत दिवस पर याद किए गए स्वर्गीय निर्मल महतो

आप आदिवासी समाज का झारखंड मे झारखंड मुक्ति मोर्चा के सिवाय कोइ दूसरा राजनीतिक दल नहीं हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव मोहम्मद अजीमुद्दीन, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद सिंह, नगर अध्यक्ष अजय कुमार देवा, किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव मिर्धा, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष ,नगर सचिव रोहित राज मुर्मू, पत्थर गामा प्रखंड सचिव विजय महतो, सदर प्रखंड अध्यक्ष बाल मुकुंद महतो, नगर संगठन सचिव राजकुमार दास, शोम मरांडी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सज्जाद अंसारी, प्रिंस कुमार, बिट्टू यादव आदि लोगों के साथ साथ हज़ारों आदिवासी समाज के बच्चें, बूढे, युवा, महिला उपस्थित थे।

कार्यक्रम समाप्ति के समय मणिपुर आदिवासी महिला घटना को लेकर दो मिनट का मौन रखने के बाद जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन ने कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *