आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव बने संजीव कुमार महतो
आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव बने संजीव कुमार महतो
गोड्डा
आजसू पार्टी के पूनर्गठन में आजसू के नवगठित केंद्रीय समिति में पार्टी के गोड्डा जिला में पार्टी के संस्थापक वरिष्ठ नेता संजीव कुमार महतो व देवेंद्र महतो व दीपक मंडल को केंद्रीय सचिव बनाये जाने पर पार्टी समर्थकों व कार्यकर्ता में हर्षोल्लास व्याप्त है।
पार्टी अध्यक्ष पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुदेश कुमार महतो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता दयानंद भारती, उमर अली, उपेंद्र यादव व गोड्डा जिला उपाध्यक्ष बजरंग कुमार महतो व पथरगामा प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद आदि नेताओं ने बताया कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी।
पार्टी विचार धारा जन-जन तक पहुंचाने में इनका नेतृत्व संगठन को मजबूती प्रदान करेगा।