जैव विविधता संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

जैव विविधता संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

जैव विविधता संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

दुमका

ए. एन. कॉलेज, दुमका के प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय कुमार सिंह के निर्देश पर वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं इको-क्लब के समन्वयक डॉ. अमर नाथ सिंह के नेतृत्व में वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्र – छात्राओं ने आदिवासी बहुल नेतुर पहाड़ी स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय परिसर में जैव विविधता संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

 

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह ने जैव विविधता संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला एवं अपने घरों के आस पास हरियाली लाने के लिए प्रयास करने की अपील की।

 

 इको क्लब के समन्वयक एवं झारखण्ड जैव विविधता पर्षद के सदस्य डॉ. अमर नाथ सिंह ने जैव विविधता संरक्षण के लिए पौधारोपण पर जोर देने तथा अपने आस पास मौजूद पशु पक्षियों को भोजन पानी उपलब्ध कराने की अपील की।

 

 कार्यक्रम के दौरान इको – क्लब के स्वयंसेवकों ने स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को पेड़ पौधों की महत्ता एवं जैव विविधता संरक्षण के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

 

इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी, दुमका सात्विक व्यास द्वारा उपलब्ध कराये गए आम, अमरुद, शरीफा, जामुन, कटहल आदि फलदार पौधों का वितरण किया गया l इको – क्लब की ओर से बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया गया।

 

 जागरूकता कार्यक्रम में इको-क्लब के स्वयंसेवक के रूप में रूपम कुमार, रितेश, विजय, शिवम, पूजा, बिनीता, एलीशा, मीरू, अनीता, समीर, अमित, शिव, प्रदीप, रणवीर आदि छात्र – छात्राएं मौजूद रहे।

 

 इको -क्लब की ओर से विद्यालय की प्राचार्या प्रतिमा कुमारी एवं अन्य शिक्षकगण तथा वनकर्मी सुधेश कुमार रंजन एवं टुकटुक को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया l

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *