श्रद्धालुओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा 

श्रद्धालुओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा 

श्रद्धालुओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा 

गोड्डा/बलबड्डा

प्रखंड क्षेत्र के बलबड्डा में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में रविवार को बाजार में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जो बाजार की सभी गलियों एवं सड़कों से होकर गुजरी।

जिसकी अगुवाई भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा एवं समाजसेवी अरुण राम ने संयुक्त रूप से की।

इस दौरान शोभायात्रा में शामिल लोगों का हौसला अफजाई करने हेतु आम लोगों ने उनके स्वागत में पलक पांवड़े बिछाकर सत्कार किया।

यह यात्रा बलबड्डा दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर बाजार की सभी गलियों एवं सड़कों से होकर गुजरी। यात्रा में सैकड़ो महिलाओं ने अपने सर पर कलश रखकर इस अनुष्ठान में भाग लिया एवं राम के प्रति अपनी अटूट आस्था को दर्शाया।

यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को भगवा झंडा एवं रामनामी पट्टी प्रोत्साहित कर रही थी।

 इस अवसर पर समाज के प्रबुद्ध जनों में धनंजय सिंह, किरानी यादव, संजय शाह, मृत्युंजय भगत, संतोष सिंह, शंकर तांती ,नम्रता शर्मा, प्रदीप गुप्ता, अशोक राम आदि मुख्य रूप से शामिल थे। कार्यक्रम के शांतिपूर्ण संचालन हेतु बलबड्डा पुलिस तत्पर दिखी।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *