कसबा में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न 

कसबा में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न 

कसबा में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न 

गोड्डा/ मेहरमा 

प्रखंड क्षेत्र के कसबा गांव में नवनिर्मित राम मंदिर में सोमवार को तय समय पर प्रमाण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न किया गया। सर्वप्रथम मुख्य पंडित डॉ मनोज कुमार मिश्रा ने रामलाल को दर्पण दिखाए तत्पश्चात विधि विधान से पूजा की शुरुआत हुई। उपस्थित पंडितों की टोली ने मंत्र उच्चारण किया तथा कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने मंगल गीत गया।

पूजा की समाप्ति के बाद हवन पूजन किया गया जिसमें गांव के दर्जनों लोग शामिल हुए जो पीत वस्त्रों से सुसज्जित थे। तत्पश्चात शोभायात्रा में शामिल महिलाओं द्वारा अपने-अपने कलश को जल में प्रवाहित किया गया जिसके लिए पुनः कतार बद्ध होकर डीजे की धुन पर थिरकती हुई मसूदा तालाब पर गई एवं वहां से आकर प्रसाद ग्रहण किया ।

इसके बाद ब्राह्मण एवं कन्या भोज का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर पंचायत के मुखिया अश्विनी कुमार मिश्र के सौजन्य से सभी पंडितों, पुरोहितों एवं पुजारी को अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया। 

इस दौरान समिति के अध्यक्ष शंभू नाथ मिश्र, सचिव हिमांशु झा, वार्ड सदस्य बेबी देवी ,अक्षय कांत मिश्रा, उत्तम ठाकुर, देव कुमार मिश्रा, प्रसून कुमार झा, किशोरी प्रसाद गुप्ता, अशोक मिश्रा, रविंद्र मिश्रा, शिवम कुमार झा, पवन कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।

 इस दौरान शांति व्यवस्था हेतु थाना प्रभारी सुनील कुमार गौड़ प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक सिंह ,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मुख्य रूप से भ्रमणरत रहे। ज्ञात हो कि पिछले तीन दिनों से नवनिर्मित राम मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के विधिवत संचालन हेतु कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

बीती रात स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संकीर्तन का कार्यक्रम किया गया था।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *