ईडी के विरोध में झामुमो के कार्यकर्ताओं ने निकाला मसाल जुलूस, किया पुतला दहन

ईडी के विरोध में झामुमो के कार्यकर्ताओं ने निकाला मसाल जुलूस, किया पुतला दहन

ईडी के विरोध में झामुमो के कार्यकर्ताओं ने निकाला मसाल जुलूस, किया पुतला दहन

गोड्डा

शनिवार की संध्या जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति के द्वारा जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन की अगुवाई में केंद्र सरकार के द्वारा विपक्ष के राज्य सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्रीय जांच एजेंसी के द्वारा प्रताड़ित करने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने मसाल जुलूस निकला।

जो जिला मुख्यालय गोड्डा के शहीद स्तंभ गांधी मैदान से संपूर्ण बाजार होते हुए मुख्यालय के मुख्य चौराहा कारगिल चौंक पर पहुंचा जहां प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।

रैली में भाग लेने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन करते हुवे,नरेंद्र मोदी हाय हाय,अमित शाह हाय हाय, ईडी,सीबीआई का दुरुपयोग करना बंद करो,बंद करो,लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो, बंद करो,आदिवासी नेता हेमंत सोरेन को प्रताड़ित करना बंद करो -बंद करो,वीर शिबू -जिंदाबाद, जिंदाबाद -जिंदाबाद,हेमंत सोरेन जिंदाबाद,जिंदाबाद -जिंदाबाद, जो हमसे टकराएगा – चूर चूर हो जायेगा आदि आक्रोश पूर्ण नारे लगाते रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश मंडल केंद्रीय समिति सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष,जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव, जिला सचिव मो. अजीमुद्दीन ,सरवन मंडल,सुबल मंडल, केंद्रीय समिति सदस्य बिनोद मुर्मू,ताला बाबू हंसदा,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मेरी सोरेन,पोड़ैयाहाट प्रखंड महिला अध्यक्ष स्वीकृति हंसदा, नगर अध्यक्ष अजय कुमार देवा,सदर प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद महतो,

कौशलेंद्र टुडू,श्याम हेंब्रम,अवध किशोर हंसदा,कुर्बान अंसारी, जलेश्वर महतो,दिलीप ठाकुर,श्यामल रामदास, बिजय महतो,गौतम मंडल,कपिल मांझी,प्रीतम कुमार,

हरेराम मांझी,बिक्रम यादव,पंकज मांझी, शिव कुमार,रौशन कुमार ,मनोज मांझी,रामफल मांझी, सोनू यादव,आदि सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के पुतला दहन समाप्ति के समय पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू और प्रेम नंदन मंडल जी भी उपस्थित हुए।

 

JMM workers took out masala procession in protest against ED, burnt effigy

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *