घने कोहरे के बावजूद हर्षोल्लास पूर्वक मना गणतंत्र दिवस

घने कोहरे के बावजूद हर्षोल्लास पूर्वक मना गणतंत्र दिवस

घने कोहरे के बावजूद हर्षोल्लास पूर्वक मना गणतंत्र दिवस

गोड्डा/मेहरमा  

प्रखंड अंतर्गत विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में घने कोहरे के बावजूद गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। हालांकि कोहरे एवं कनकनी की वजह से नियत समय से पांच मिनट विलंब से कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड कार्यालय से की गई।

जहां प्रखंड प्रमुख कंचन कुमारी ने झंडोत्तोलन किया जबकि अंचल कचहरी में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह,

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विवेक कुमार मेहरमा थाना में प्रभारी सुनील कुमार गौड़ व्यापार मंडल में 20सूत्री अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा, रागिनी कामन सर्विस सेंटर में मनदीप कुमार प्रीतम, डाक-बंगला में भाजपा अध्यक्ष उमेश पासवान ने,

कांग्रेस कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष नरेंद्र शेखर आजाद ने,, मेहरमा मेला मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष ने तथा पल्लवी गैस एजेंसी में ब्रज किशोर प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया।

कोहरे एवं कनकनी की वजह से बच्चों की उपस्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। 

 

इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों में उप प्रमुख ब्रह्मदेव स्वर्णकार ,प्रिया सिंह पटेल, बलराम कुशवाहा,शत्रूघ्न सिंह, निर्मल पोद्दार, आलोक पासवान, महेंद्र उरांव, गुलज़ारी लाल दास, संजय साह,दीपक ठाकुर शामिल थे।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *