संजीव के भाजपा अध्यक्ष बनने पर कसबा गांव में जश्न का माहौल

संजीव के भाजपा अध्यक्ष बनने पर कसबा गांव में जश्न का माहौल

संजीव के भाजपा अध्यक्ष बनने पर कसबा गांव में जश्न का माहौल

मेहरमा 

संजीव मिश्रा के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही मेहरमा प्रखंड अंतर्गत ग्राम कसबा में जश्न का माहौल है।
देर शाम पार्टी के प्रदेश कार्यालय से जारी पत्र के सार्वजनिक होते ही ग्रामीणों ने रात्रि में ही जमकर आतिशबाजी की एवं पटाखे जलाए।

उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके गांव का एक साधारण सा कार्यकर्ता विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का जिला अध्यक्ष बन गया है। हालांकि लोगों ने माना कि यह उनके समर्पित भाव से सांगठनिक कार्य में योगदान का नतीजा है।

श्री मिश्र स्वभाव से सरल एवं मृदु भाषी हैं। अपने कार्य के प्रति उनकी लगन एवं समर्पण इन्हें बहुत आगे तक ले जाएगा।

ज्ञात हो कि इसके पूर्व इसी गांव के जटेश कुमार झा भी जिला अध्यक्ष का पद सुशोभित कर चुके हैं। उनके मृत्योपरांत दूसरी बार इस गांव से संजीव को जिला अध्यक्ष बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
खुशी मनाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करने वालों में अमित कुमार फुल , प्रिंस पराग,आशीष ठाकुर ,अंबुज मिश्र, त्रिपुरानंद ठाकुर ,पुरेंद्र मिश्रा, दीपक मिश्रा ,सत्यम, रविंद्र मिश्र,छोटू, सुमित, अमित यादव ,विक्रम, लालू ,मनदीप कुमार, राकेश मिश्रा, जयप्रकाश ठाकुर,

बृजेश मिश्रा, रवि शेखर झा, विभूति नाथ झा, अनुज कुमार ठाकुर,गौतम, सुमन ,अभीम शंकर ठाकुर आदि के नाम शामिल है।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *