पूजा के बाद निकाली न्याय यात्रा, बीजेपी को गांव में घुसने नहीं देने का किया ऐलान

पूजा के बाद निकाली न्याय यात्रा, बीजेपी को गांव में घुसने नहीं देने का किया ऐलान

पूजा के बाद निकाली न्याय यात्रा, बीजेपी को गांव में घुसने नहीं देने का किया ऐलान

 

गोड्डा

मंगलवार को जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति के बैनर तले सदर प्रखंड गोड्डा के पैरडीह पंचायत,सुंदर पहाड़ी के गोराडीह एवं धमनी पंचायत , बोआरिजोर क्षेत्रीय झामुमो प्रखंड समिति के राजा भीठा पंचायत एवं पथरगामा प्रखंड के पिपरा पंचायत में

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हेमंत सोरेन को न्याय दिलाने के लिए आदिवासी संस्कृति के अनुसार नायकी बाबा, गोडैत, जोग मांझी, कुडाम नाएकी,के द्वारा संथाली रीती रिवाज के अनुसार पूजा पाठ कर न्याय यात्रा निकाली गई।

जिसमे आदिवासी,मूलवासी समाज के सैकड़ों महिला,पुरुष,बच्चे बूढ़े अपने हाथ में तख्ती(हेमंत सोरेन जी को न्याय दो),झामुमो का झंडा,ढोल नगाड़े लेकर सदर प्रखंड गोड्डा के तेतरिया, पैरडीह एवं कौडी बहियार,पथरगामा प्रखंड के पिपरा,बारा बांध,

बोआरीजोर प्रखंड के राजा भीठा,सुंदर पहाड़ी प्रखंड के धमनी,गोराडीह,बरमसिया, बोकड़ा बांध,पाटोंदी,हराडिसोल, तिलय पाड़ा,डांगा पाड़ा, सुषणी गांवों में न्याय यात्रा निकाली गई।

ग्रामीणों में काफी आक्रोस इस बात को लेकर देखा गया की आज अगर एक आदिवासी का बेटा (हेमंत सोरेन)यदि झारखण्ड राज्य के आदिवासी मूलवासी समाज के गरीबों का दुख दूर कर रहे है तो बीजेपी को देखा नही जा रहा है।

तो आने वाले चुनाव में भी हम झारखंडी बीजेपी नेता को गांव घुसने नही देगें। जब बीजेपी सभी केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर गरीब का भला करने वाले नेता हेमंत सोरेन को गलत तरीके से केस में फसा कर ईडी जबरदस्ती इस्तीफा लेता है और निर्दोष को जेल भेजता है

और न्याय पालिका भी ईडी के निराधार सबूत पर भरोसा कर हमारे नेता को जेल में बंद कर दिया है तो अब सबसे भरोसा टूट गया है तो हम लोग भगवान , मरांग बुरु, जाहेर एरा,यिंदा चंदू,अल्लाह पर भरोसा है।वही हेमन्त सोरेन को न्याय देगा और बीजेपी के नेता नरेंद्र मोदी को सजा देगा।

 न्याय यात्रा के विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य रूप से बासुदेव सोरेन जिला अध्यक्ष,राजेश मंडल केंद्रीय समिति सदस्य सह पूर्व जिला झामुमो अध्यक्ष,जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव,प्रेम नंदन मंडल,अजय कुमार देवा ,चुना मंडल,बिट्टू यादव, संत लाल,लखन मुर्मू,संजीव मिर्धा

,बिनोद मुर्मू, ताला बाबू हसदा,बाल मुकुंद महतो,कुर्बान अंसारी, बिराम मरांडी,नरेश मरांडी,स्टीफन मरांडी,जय पाल सोरेन, झानक लाल मुर्मू,मिस्त्री मरांडी, विजय मुर्मू,सुनील हंसदा,पंकज सोरेन, जस्टिन हंसदा, बोनी फास किस्कू,रामेश्वर

सोरेन,मुनिलाल मुर्मू,एडियास मरांडी,अरुण कुमार गुप्ता,आशीष हंसदा,मेरी सोरेन,ताला मय टुडू,उर्मिला सोरेन,ललिता देवी,संझाली मुर्मू,बिट्टी मय हंसदा आदि हजारों लोगों ने अपने अपने प्रखंडों के पंचायत में न्याय यात्रा में प्रदर्शन किया।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *