परिवर्तनकारी यात्रा का हिस्सा होना गर्व की बात- संजीव

परिवर्तनकारी यात्रा का हिस्सा होना गर्व की बात- संजीव

परिवर्तनकारी यात्रा का हिस्सा होना गर्व की बात- संजीव

रांची
भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेकर लौटे वरिष्ठ नेता संजीव मिश्रा ने कहा कि देश की सेवा के प्रति साझा प्रतिबद्धता ने उनके मन को गहराई से छू लिया है।

श्री मिश्रा बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि दिल्ली में सीनियर नेताओं के साथ उपस्थिति एक अविस्मरणीय अनुभव है ।

इतने दृढ़ नेतृत्व के साथ होना एक गर्व की बात है, जो हमेशा देश के उत्थान के लिए काम करते हैं। हम साथ मिलकर मजबूत हैं, और हम साथ ही आगे बढ़ते रहेंगे।

भाजपा परिवार के साथ इस परिवर्तनकारी यात्रा का हिस्सा होने पर गर्व और प्रेरित महसूस कर रहा हूँ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” की अवधारणा और “सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” की कार्ययोजना पर कार्यरत होते हुए भाजपा की केन्द्र सरकारें लोकहित के लिए समर्पित हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति से भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है।

समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से हम मिलकर जनहितैषी योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन के विषय मे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी बढ़ाने वाला अनुभव मिला।

राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के यशस्वी प्रधानसेवक मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की गौरवमयी उपस्थिति में संगठन के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुआ।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृहमंत्री के ओजस्वी उद्बोधन का श्रवण किया व अमूल्य मार्गदर्शन और अनुभव प्राप्त किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रेरक मार्गदर्शन में हम सभी विकसित भारत के निर्माण को समर्पित एनडीए सरकार बनाने में सफलता हासिल कर भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *