हेमंत सोरेन की सलामती को लेकर पूजा -पाठ के बाद निकाली न्याय यात्रा

हेमंत सोरेन की सलामती को लेकर पूजा -पाठ के बाद निकाली न्याय यात्रा

हेमंत सोरेन की सलामती को लेकर पूजा -पाठ के बाद निकाली न्याय यात्रा

गोड्डा

मंगलवार को जिला अंतर्गत प्रखंड गोड्डा के शुंडमारा पंचायत के राम टोला ग्राम के मांझी थान में नायकी बाबा अमीन मुर्मू के द्वारा ग्रामीणों के साथ हेमंत सोरेन की सलामती के लिए पूजा पाठ कर “न्याय यात्रा” यात्रा निकाली गई।
न्याय यात्रा की अगुवाई झारखंड मुक्ति मोर्चा सुंड मारा पंचायत के अध्यक्ष प्रकाश हेंब्रम ने की।

ग्रामीणों के आमंत्रण पर गोड्डा जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति के पूर्व अध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य राजेश मंडल,सदर प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद महतो, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन हेंब्रम,गोड्डा नगर अध्यक्ष अजय कुमार देवा, कोषाध्यक्ष सुमन मंडल,जिला कार्यसमिति सदस्य श्यामल रामदास,गोड्डा बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सोम मरांडी,जिला संयुक्त सचिव यूसुफ अंसारी ने न्याय यात्रा में शिरकत किया।
न्याय यात्रा सुंडमारा के राम टोला,कृष्ण टोला से होते हुए गांव से दूर लगभग 3 किलो मीटर पर अवस्थित जाहेर थान पर लड्डू मिठाई से फूलाईस कर पूजा किया गया। फुलाइस में हेमंत सोरेन की जल्दी रिहाई का संदेश मिला।
न्याय यात्रा में महिला ,पुरुष ,बच्चे बच्चियों ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर आक्रोश जताते हुए भाजपा के विरोध में जमकर नारेवाजी की। वही हेमंत सोरेन जिंदाबाद, बीर शिबू जिंदाबाद,जेल का ताला टूटेगा – हेमंत सोरेन छूटेगा, हेमंत सोरेन को न्याय दो – न्याय दो,न्याय दो नारा लगाते हुवे डीगा मानर से आदिवासी हूल का आह्वान किया।

न्याय यात्रा में मुख्य रूप से देव नंदन मुर्मू,बिहारी मुर्मू,मनोज मुर्मू,सूर्य नारायण सोरेन,सुनील सोरेन , शोभा लाल बास्कि , राम चंद्र सोरेन, निपानियां पंचायत अध्यक्ष धनेश्वर महतो,मास्टर मुर्मू, मुन्ना सोरेन,संझाली मुर्मू,नीलमणि टुडू,सरोजनी मुर्मू,फुलमनी हेंब्रम, दुलर हेंब्रम,मरंगबित्ती हेंब्रम,संझाली हसदा,होपोन्मय हेंब्रम,ताला बिट्टी मुर्मू, डेनमेय सोरेन आदि सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *