भाजपा अध्यक्ष ने चलाया लाभार्थी संपर्क अभियान

भाजपा अध्यक्ष ने चलाया लाभार्थी संपर्क अभियान

भाजपा अध्यक्ष ने चलाया लाभार्थी संपर्क अभियान

मेहरमा

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में अभियान चलाकर शुक्रवार को लाभार्थियों से भेंट की एवं उन्हें केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, हेल्थ कार्ड,राशन कार्ड, किसान सम्मन निधि, आयुष्मान भारत आदि योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों के समूह का उन्हें भरपूर समर्थन एवं प्यार मिला तथा एक बार फिर पार्टी के प्रति अपना समर्थन एवं आस्था व्यक्त किया।

हालांकि इस दरमियान वैसे लोगों से भी उनकी मुलाकात हुई जिन्हें तकनीकी गड़बड़ी या फिर राज्य सरकार की लापरवाही के कारण इस लाभ से वंचित होना पड़ा है।

लाभार्थियों से संपर्क का यह अभियान शोभापुर, सुखाड़ी ,भल्लू , दुद्धीचक ,मैना चक ,कसबा ,चंपा सहित विभिन्न गांवों में चलाया गया ।

इस दौरान उनके साथ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष रोहित जी के अलावा उपाध्यक्ष अमित कुमार फुल, शक्ति केंद्र के अध्यक्ष हरि किशोर मिश्र, निलेश रविदास, त्रिपुरा नंद ठाकुर,पुरेंद्र कुमार मिश्रा ,शुभम, अंबुज मिश्रा, आशीष ठाकुर , मनदीप लालू ,सुमित,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *