मांझी थान में पूजा के बाद निकाली न्याय यात्रा 

मांझी थान में पूजा के बाद निकाली न्याय यात्रा 

मांझी थान में पूजा के बाद

निकाली न्याय यात्रा 

 

गोड्डा

शुक्रवार को गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट विधान सभा के ,सदर प्रखंड गोड्डा के नूनबट्टा पंचायत के सांझार प्रधान टोला से हेमंत सोरेन के साथ केंद्रीय जांच एजेंसी के द्वारा निराधार गलत केस में फसाने के खिलाफ” न्याय यात्रा” निकाली गई।

न्याय यात्रा निकलने से पहले ग्राम प्रधान नायिका बाबा के द्वारा मांझी थान में पूजा कर,फिर जाहेर थान में महिलाओं के द्वारा हेमंत सोरेन को न्याय दिलाने के लिए प्रार्थना की गई।

सैकड़ों महिला पुरुष,बच्चे बच्चियों ने संपूर्ण पंचायत में रैली निकालकर हेमंत सोरेन जिंदाबाद,वीर शिबू जिंदाबाद, हेमंत सोरेन को रिहा करो, हेमन्त सोरेन को न्याय दो,बीजेपी हाय हाय,नरेंद्र मोदी हाय हाय,ईडी,सीबी आई वापस जाओ का नारा लगाते हुए पूरा भ्रमण किया।

ग्रामीणों के आग्रह पर जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति के केंद्रीय समिति सदस्य राजेश मंडल,जिला कार्यसमिति सदस्य श्यामल रामदास,नगर अध्यक्ष अजय कुमार देवा,सदर प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद महतो,युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन हेंब्रम न्याय यात्रा में सामिल हुए।

न्याय यात्रा पंचायत अध्यक्ष जय राम महतो एवं सचिव संतोष कुमार महतो के अगुवाई में निकाला गया।

रैली में मुख्य रूप से प्रधान सोरेन,मांझी सोरेन, जय देव महतो,अनिल सोरेन,सहदेव महतो,ताला मुर्मू,सीताराम मुर्मू,जुल्हैत बासकी,दुर्गा बास्कि ,बाबूजी मरांडी,बुद्धिनाथ सोरेन,परमेशर सोरेन,सुनीता सोरेन,प्रमोदनी मरांडी,

महाफुल मुर्मू, मिरू हंसदा,पिंकी मरांडी,ज्योति कुमारी,सोना गिरी सोरेन,एस्टीफन सोरेन,सरिता मुर्मू,सुनबित्ती टुडू,महामय सोरेन,लक्ष्मी सोरेन,ससारी देवी,मरंगमय टुडू,संझाली सोरेन,शांति मरांडी,मरंगमय मुर्मू,पिंकी मरांडी,जूही देवी,पूनम देवी,गिदो सोरेन,प्रमिला देवी,बिक्रम यादव आदि सैंकड़ों लोग सामिल थे।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *