महागामा विधायक ने किया योजनाओं का आनलाइन  शिलान्यास     

महागामा विधायक ने किया योजनाओं का आनलाइन  शिलान्यास     

महागामा विधायक ने किया योजनाओं का आनलाइन          शिलान्यास   

 Mahagama MLA laid the foundation stone of the schemes online

मेहरमा

कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने आज सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में लगभग साढे 18 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया

जिसमें कई जगहों पर उन्होंने ऑनलाइन शिलान्यास किया जबकि कई जगहों पर उनके द्वारा नियुक्त उनके प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों द्वारा भी सांकेतिक रूप से आधारशिला रखी गई। 

जिन योजनाओं की आधारशिला रखी गई उनमें पिपरा से डोमनचक संथाली टोला होते हुए कसबा पी डबलू डी सड़क तक भाया घासी चकला पथ निर्माण शामिल है।

जिसकी प्राक्कलित राशि 10 करोड़ ₹2 लाख है। वहीं 2 करोड़ 72 लाख की लागत से बलबड्डा थाना भवन का निर्माण, एक करोड़ 34 लाख की लागत से बेनी दास भुस्का से सियारडीह तक पथ निर्माण, 2 करोड़ 7 लाख की लागत से हरिपुर से पिपरा पथ निर्माण,

जबकि एक करोड़ 12 लाख की लागत से नवाडीह मोड़ से काली कित्ता भाया हरिपुर तक पथ निर्माण एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाजितपुर की चार दीवारी निर्माण योजना शामिल है, जिसकी प्राक्कलित राशि 20 लाख रुपए है। 

इस दौरान 20 सूत्री अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा ,विधायक प्रतिनिधि विपिन बिहारी सिंह, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र शेखर आजाद नंदू, मीडिया सेल के प्रभारी आत्मानंद पांडेय ,रंजन सिंह, गोविंद चनानी,

के साथ जिला परिषद सदस्य ज्योतिष हरिजन , झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र उरांव, जंग बहादुर सिंह, नीलकमल सिंह ,बम बम दास, रेणु देवी,

कसबा पंचायत के मुखिया अश्वनी कुमार मिश्रा, स्नेह लता भारती, देव कुमार मिश्र, नवल किशोर मिश्र, कुशेश्वर ठाकुर, दीपक, बंटी ,आनंद,अशोक मिश्रा, अपूर्व सोनू, अब्दुल गफूर सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *