महेशलिट्टी को मॉडर्न पंचायत बनाने में  जुटे हैं मुखिया नागेंद्र

महेशलिट्टी को मॉडर्न पंचायत बनाने में  जुटे हैं मुखिया नागेंद्र

महेशलिट्टी को मॉडर्न पंचायत बनाने में 

जुटे हैं मुखिया नागेंद्र

Chief Nagendra is busy in making Maheshlitti a modern panchayat.

 

गोड्डा

पथरगामा प्रखंड अंतर्गत महेशलिट्टी पंचायत के मुखिया सपना को साकार करने में जुटे हैं। इनका सपना है कि उनका पंचायत मॉडर्न पंचायत बने, जहां हर तरह की सुविधा उपलब्ध हो।

मुखिया नागेंद्र कुमार महतो का मानना है कि सपने को साकार करने के लिए जितनी मेहनत चाहिए उसके लिए उन्होंने कमर कस ली है और जी जान से जुड़े हैं।

इन दोनों मुखिया श्री महतो अबुआ आवास योजना के क्रियान्वयन को लेकर जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति नियमित कराने, एक भी बच्चा ड्रॉप आउट ना हो, इसका ध्यान रखना, आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार का वितरण और जन वितरण प्रणाली की दुकान पर निगरानी उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

मुख्य नागेंद्र कुमार महतो का मानना है कि अगर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करा दी जाए तो किसानो की आमदनी तो बढ़ेगी ही। साथी मजदूरों का पलायन भी रुकेगा।

मुखिया की एक विशेषता महत्वपूर्ण है जो यहां की जनता भी चर्चा करती है। वह यह की किसी के भी बुलावे पर वह तुरंत उनके घर तक पहुंच जाते हैं। आम जनता को उनके घर तक पहुंचाने की दिक्कत ही नहीं उठानी पड़ती।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *